पंचकूला: भाजपा ने मेयर कुलभूषण गोयल को दी अहम जिम्मेदारी
पंचकूला। भाजपा जनता पार्टी हरियाणा ने पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल को एक ओर अहम जिम्मेदारी दी है। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने गुरुग्राम और करनाल नगर निगम उपचुनाव में प्रत्याशियों के चयन के लिए बनाई गई समिति में कुलभूषण गोयल को चुना है।
गुरुग्राम और करनाल में होने वाले उपचुनाव में प्रत्याशियों के चयन में कुलभूषण गोयल का अहम रोल रहेगा। कुलभूषण गोयल भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक है।
गुरुग्राम की समिति में उनके साथ मोहन लाल बडौली, दीपक मंगला और देवेंद्र चौधरी को शामिल किया गया है, जबकि करनाल की समिति में बडौली और गोयल के अलावा दीपक शर्मा एवं अनिल यादव को शामिल किया है। इन दोनों समितियों में स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के सहसंयोजक अनिल यादव को करनाल और देवेंद्र चौधरी को गुरुग्राम में जगह दी गई है।