जजपा पंचकूला का हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन

रमेश गोयत

पंचकूला, 15 सितम्बर:  अग्रवाल भवन में जजपा पंचकूला का  एक बहुत ही बड़ा व भव्य  कार्यकर्ता सम्मेलन  हुआ। इस सम्मेलन में जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे।  इस सम्मेलन में पहुंची कार्यकर्ताओ की भीड़ देखकर जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष गदगद नजर आए।  इस प्रोग्राम का श्रेय जहां उन्होंने पंचकूला के कार्यकर्ताओं को दिया  वहीं उन्होंने दोनों जिला प्रधानों की पीठ थपथपाई।

उन्होंने कहा कि सभी  सक्रिय कार्यकर्ताओ को सबसे पहले पार्टी का सदस्य बनाया जाए, 24 सितम्बर तक हर हाल में यह इस अभियान को पूरा किया जाए।उन्होंने कहा कि 25 सितम्बर को जननायक  श्रधेय स्व देवीलाल का जन्म दिन जिला स्तर पर मनाया जाएगा। उन्होंने सभी से आह्वान भी किया कि  की चौधरी देवीलाल की 108वी जयंती है ,इस अनुसार 108 -108 कार्यकर्ता हर जिले में चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करेंगे ,प्रार्थना सभा करेंगे व  सामाजिक कार्यो में भाग लेंगे । 

अजय सिंह चौटाला ने कहा कि आने वाला कल जजपा का है ,अगर हम और ज्यादा मेहनत करे  और लोगो को साथ जोड़े तो हमारी पार्टी सबसे बड़ी व ताकतवर पार्टी बनकर उभरेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जूतियों में दाल बंट रही है ,एक हमारी पुरानी पार्टी का कुछ दिनों बाद कोई नामलेवा नही मिलेगा। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक लोग जानभुझकर दुष्यन्त चौटाला का इस्तीफा मांग रहे हैं जबकि किसानों के लिए बनाए गए तीनो कानूनों में उपमुख्यमंत्री का कही हाथ नही.  अजय सिंह ने कहा कि वक़्त आने पर हर कर्मठ कार्यकर्ता का वो कर्ज उतार देंगे ।

 

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जजपा प्रदेश  अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं ,उन्होंने आह्वान किया कि हमे पार्टी को मजबूत करके राज्य में नम्बर एक पार्टी बनाना है। इसके लिए सभी को मिलकर ,धैर्य,सयंम रख कर पार्टी की नीतिओ को जन जन तक पहुंचाना होगा  तथा पार्टी में अनुशासन कायम भी करना होगा। कई पुराने लोगो व प्रवेषको ने बताया कि जिला  जजपा पंचकूला का यह सम्मेलन बहुत ही भव्य व बड़ा आयोजन था जब पार्टी इकट्ठी थी या दूसरी बहुत सी बडी राजनीतिक पार्टियो के कार्यकर्ता सम्मेलन भी पंचकूला में इतना बड़े  नही हुये। 

जजपा जिला अध्यक्ष शहरी ओपी सिहाग ने कहा कि पार्टी पंचकूला में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है उन्होंने कहा कि आज हरियाणा के लोगो को समझ आ गया है कि जजपा ही उनकी हितेषी है। लोगों को यह अहसास भलीभांति हो रहा कि दुष्यन्त चौटाला ही प्रदेश को अपनी नई सोच व आधुनिक कार्यप्रणाली व  अपने मेहनत व लगन से काम करने के तोर तरीको से  आगे ले जा सकता है। इसलिए पंचकूला जैसे शहर  में लोगो को जजपा की तरफ आकर्षित होना कोई आश्चर्य की बात नही है। उन्होंने डॉ अजय सिंह चौटाला का पंचकूला पहुंचने पर स्वागत व धन्यवाद भी किया। जजपा जिला ग्रामीण प्रधान भाग सिंह दमदमा ने भी कहा कि जजपा पिंजोर व कालका क्षेत्र में  एक बड़ी पार्टी बन कर उभर रही है तथा उन्होंने कहा कि आने वाले  कालका नगर परिषद के चुनाव में जजपा अपना प्रधान बनाएगी अगर हाई कमान समझौते में यह सीट जजपा को दिलवाए।

 इस कार्यकर्ता सम्मेलन को राज्यमन्त्री अनूप धानक, शाहबाद के विधायक रामकरण काला, एस सी सेल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शेरवाल, पार्टी कार्यलय सचिव रणधीर सिंह , दिलबाग नैन , रविंदर सांगवान युवा जजपा प्रदेश अध्यक्ष ,सतविंदर राणा पूर्व विधायक , धर्मबीर सिहाग ,अजय गौतम ,बलदेव राणा,  ,कपिल अग्रवाल  ,दीपक मोगीनन्द ,संदीप राणा  विंदेश्वर पाठक ,  गुरुचरण पुंज आदि नेताओ व वरिष्ठ कार्यकर्ताओ ने भी संबोधित किया । 

error: Content is protected !!