किसान आन्दोलन जीतेगा, इसे व्यापक व विस्तार देने का अभियान हुआ शुरू : सोमबीर सांगवान

चरखी दादरी जयवीर फोगाट

 16 सितंबर,संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर चल रहा किसान आन्दोलन जीत की तरफ बढ़ रहा है, अब सभी राज्यों में किसान व जन पंचायतों का दौर शुरू होकर इसे व्यापक बनाया जा रहा है,यह बात्त कितलाना टोल पर धरने को सम्बोधित करते हुए सांगवान खाप 40 के प्रधान व दादरी से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने कही। 

उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली बार्डरों पर रास्ता किसानों ने नहीं रोका, बल्कि हरियाणा सरकार ने केन्द्र के इशारे पर किसानों का दिल्ली प्रवेश रोकने हेतु रास्ते खुदवाए, बैरीकेड, दिवारें व कीलें लगवाई और सभी रास्ते बंद कर दिए। किसानों को मजबूरी में वहीं बैठना पड़ा, अब हटेगें नहीं,सरकार द्वारा रास्ता रोकने के आरोप निराधार व सच्चाई से दूर है। उसने किसान आन्दोलन को बदनाम करने की कोई कसर नहीं छोड़ी। तोशाम से किसान सभा व संयुक्त किसान मोर्चे के नेता कर्णसिंह जैनावास व रणधीर सिंह सिढ़ान ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज न केवल तीन कृषि विरोधी कानूनों के खिलाफ लड़ रहा है, बल्कि वह देश की सम्पति बचाने, महंगाई व बेरोजगारी बढ़ाने वाली नीतियों के विरोध में भी लड़ रहा है। यह लड़ाई कारपोरेट द्वारा थोपी गई मनमानी आर्थिक नीतियों के विरोध में है और देश बचाने की है। 

कितलाना टोल पर धरने के 266 वें दिन की अध्यक्षता सांगवान खाप 40 से नरसिंह सांगवान डीपीई, फोगाट खाप से प्रवक्ता शमशेर सिंह फोगाट, स्योराण खाप 25 से बिजेन्द्र बेरला, किसान सभा से रणधीर कुंगड़, किसान नेता बलबीर बजाड़, मजदूर नेता सुखदेव पालवास, स्योराण बावनी खाप से ईश्वर सिंह बिसलवास, महिला नेत्री प्रेम शर्मा,सन्तोष देशवाल, चन्द्रकला डोहकी व कृष्णा गोरीपुर, सुरजभान झोजू, गंगाराम स्योराण, बलविन्द्र कानूनगो, सुरेन्द्र कुब्जा नगर, मास्टर राज सिंह जताई, जगदीश हुई, रामफल देशवाल, दिलबाग ढुल, नरेन्द्र धनाना, अभिषेक शर्मा, रामानन्द धानक, ओमप्रकाश प्रजापति, सुलतान खान, चन्द्र चमार छ्पार, महीपाल आर्य, सतपाल शर्मा मिरान, राजेश मिरान, कप्तान रामफल डोहकी, मांगेराम गारनपुरा, सुबेदार सतबीर सिंह, शुशीला घनघस शामिल थे।

बाढ़ड़ा से झोजू के किसानों ने टिकरी बार्डर पहुंचकर 35000 रूपये की खाद्य सामग्री लंगर में पहुंचाई।

बाढ़ड़ा ब्लाक के झोजू गांव के किसानों ने इकठ्ठा होकर टिकरी बार्डर पर किसानों द्वारा चलाए जा रहे लंगर हेतु पैंतीस हजार रूपये की खाद्य सामग्री देकर आए हैं, रात को ही किसान टिकरी बार्डर पुहंचे, क्योंकि दिन में ये किसान कितलाना टोल धरना देते हैं, सांगवान खाप झोजू कन्नी प्रधान सूरज भान सांगवान व सचिव सुरेन्द्र कुब्जा नगर ने बताया कि वे धरनारत किसानों के लिए खाद्य सामग्री की कोई कमी नहीं रहने देंगे, चाहे आन्दोलन कितना ही लम्बा चल जाए।

 टिकरी बार्डर पर जाने वालों में नरेश ठेकेदार, प्रीतम चैयरमैन, हवासिंह सरपंच, रतन बलाली, जगदीश झोजू,  कॄष्ण सेठ, आचार्य देवी सिंह, रामोतार पंडित आदि शामिल थे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!