पंजाब सरकार बातचीत से करें मांगों का समाधान : यूनियन
कच्चे कर्मचारियों का शोषण बंद करे सरकार

चण्डीगढ, 7 सितम्बर! हरियाणा रोड़वेज वर्कर्स यूनियन सम्बन्धित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने पंजाब रोड़वेज, पी आर टी सी, पन बस के सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों द्वारा 6 सितम्बर से शुरु की गई अनिश्चितकाल हड़ताल का पुरजोर समर्थन किया है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष इन्द्र सिंह बधाना व प्रदेश महासचिव सरबत सिंह पूनिया ने जारी प्रैस ब्यान में कहा पंजाब सरकार विभाग की निजीकरण नीतियों के तहत कच्चे कर्मचारियों का भारी शोषण कर रही हैं।उन्होंने कहा पंजाब में पंजाब रोड़वेज, पी आर टी सी व पन बस को मिला कर केवल 2700 बसें ही है,जो जन संख्या के अनुपात में बहुत कम है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कुल कर्मचारियों मे केवल 10 प्रतिशत कर्मचारी पक्के है, शेष 90 प्रतिशत कर्मचारी कच्चे है। कच्चे कर्मचारियों को 10 वर्ष की सेवा पुरी होने के बावजूद भी पक्का करने की बजाए नाममात्र वेतन में जमकर शोषण किया जा रहा है।

प्रांतीय नेताओं ने बताया कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पक्का होने तक सुप्रीम कोर्ट के निर्णय अनुसार समान काम समान वेतन लागू करने, ठेका प्रथा बंद कर कच्चे कर्मचारियों को पे रोल पर रखने, भविष्य में पक्की भर्ती करने व निजीकरण पर रोक लगाने, विभाग में बढ़ती आबादी अनुसार सरकारी बसें शामिल करने आदि मांगों को लेकर 6 सितम्बर से सभी कच्चे कर्मचारी सफल अनिश्चितकाल हड़ताल पर है। यूनियन नेताओं ने पंजाब सरकार से मांग की कच्चे कर्मचारियों का शोषण बंद करे व कर्मचारी नेताओं से बातचीत कर तमाम मांगों को लागू करें।

error: Content is protected !!