प्राण ऊर्जा हमारा आधार, पृथ्वी का आधार है पर्यावरण: बोधराज सीकरी

-सेक्टर-45 में नवकल्प फाउंडेशन ने 12वें दिन चलाया पौधारोपण अभियान

गुरुग्राम। नवकल्प फाउंडेशन की ओर से आओ पेड़ लगाएं अभियान के 12वें दिन रविवार को सेक्टर-45 के सामुदायिक केंद्र में पौधारोपण किया गया। इस अभियान का शुभारंभ हरियाणा सीएसआर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष बोधराज सीकरी द्वारा किया गया। उन्होंने नवकल्प फाउंडेशन के इस प्रयास की खूब सराहना की।

स्वस्ति वाचन मंत्रों व हर हर महादेव के घोष के साथ पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई। साथ ही इसका महत्व भी बताया गया। विद्वानों ने बताया कि इस मंत्र व जयघोष के साथ पौधारोपण हो तो ईश्वर की भी कृपा जरूर मिलेगी। नवकल्प फाउंडेशन के सह-संयोजक बिजेंद्र सैनी व महासचिव डा. सुनील आर्य ने अतिथियों का स्वागत किया। उज्जैन के पंडित मनीष शर्मा द्वारा स्वस्ति वाचन, कृष्ण संकीर्तन, महादेव स्तुति व भारत माता की जय के बीच अभियान की शुरुआत करते हुए हरियाणा सीएसआर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष बोधराज सीकरी ने कहा कि प्राण ऊर्जा हमारा आधार है और पृथ्वी का आधार है पर्यावरण। पर्यावरण का आधार है पेड़ पौधे। यदि पेड़ पौधे फल्लित होंगे तो पर्यावरण ठीक होगा, संतुलित होगा। पृथ्वी संतुलित होगी और हमें शुद्ध प्राण ऊर्जा मिलेगी। पौधारोपण से हम आने वाली पीढ़ी का भी ध्यान रख रहे हैं। सीकरी जी ने कहा कि इस ईश्वरीय काम के लिए नवकल्प फाउंडेशन बधाई का पात्र है, जो निरंतर गुरुग्राम को हरा भरा बनाने में प्रयासरत है।

संस्था के महासचिव डा. सुनील आर्य ने कहा कि पौधारोपण करके उन्हें पेड़ बनने तक देखभाल करना जरूरी है। एक पेड़ भी लगाया जाता है तो वह कभी व्यर्थ नहीं जाता। हम उसका संरक्षण करें तो वह ऑक्सीजन के रूप में हमें जीवनदान देता है। सह-संयोजक बिजेंद्र सैनी ने सभी से आग्रह किया कि अपने परिवार में किसी भी अवसर पर पेड़ जरूर लगाएं। पेड़ जहां भी लगाएंगे, वह फायदा हर जगह देगा। इसलिए जगह का चुनाव करना भी जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति हर साल अगर एक पेड़ भी लगाता है तो हम यहां फिर से हरियाली कर सकते हैं।

इस अवसर पर वार्ड-32 की पार्षद आरती यादव, समाजसेवी अनिल यादव, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ओपी यादव, उपाध्यक्ष ललित मनोचा, महासचिव पुनीत पाहवा, संयुक्त सचिव अश्विनी डाबरा, रेखा भारद्वाज, लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष सतीश सिंगला, रोटरी क्लब ऑफ गुडग़ांव के पूर्व अध्यक्ष नवीन गुप्ता, सचिव गौरव मंगला, रोटरी क्लब साइबर सिटी के अध्यक्ष पंकज डार, युवा कांगे्रस नेता अमित कोचर, सेक्टर-15 पार्ट-2 के आरडब्ल्यूए के पूर्व अध्यक्ष अमित गोयल, मनीष यादव, युद्धवीर सिंह, योगाचार्य देवेंद्र, अमित योगाचार्य, नवकल्प के अध्यक्ष अनिल आर्य, आदि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को तुलसी का पौधा देकर उनका आभार व्यक्त किया गया। बिजेंद्र सैनी के अनुसार अभियान के 13वें दिन सोमवार 30 अगस्त को बसई गौशाला में पौधारोपण होगा।

You May Have Missed

error: Content is protected !!