चरखी दादरी जयवीर फोगाट

27 अगस्त,बीजेपी द्वारा इन दिनों राष्ट्रीय स्तर पर कार्यकारिणी में नए दायित्वों को सौंपा गया है। इसके तहत महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या सुनिता दांगी को भी अब राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया। उन्हें वर्तमान मनोयन पार्टी व संगठन के लिए पिछले लंबे समय से विभिन्न पदों पर किए गए कार्यों के चलते दिया गया है। अपने मनोयन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष बीजेपी जेपी नड्डा, महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमित्रा चौहान सहित समस्त वरिष्ठों का आभार जताया है।

सुनिता दांगी ने बताया कि उन्होने अनेक स्तरों पर संगठन को सेवाएं दी है, इसके तहत जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष, कष्ट निवारण समिति सदस्य, बेटी बचाओं बेटी पढाओं अभियान सदस्य, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा के रूप में पिछले लंबे समय से कार्य कर चुकी है। उनका लक्ष्य विशेष हमेशा से संगठन को मजबूत करना व विशेष तौर पर ग्रामीण क्षेत्र में अधिक से अधिक महिलाओं को राजकीय योजनाओं का लाभ दिलवाने का रहा है। वर्तमान पद पर भी पूरी निष्ठा से कार्य करते हुए संगठन को अधिक
मजबूत करने का प्रयास रहेगा।

error: Content is protected !!