सरकार किसानों मज़दूरों का शोषण करें बंद-चौधरी संतोख सिंह

ट्रेड यूनियंस ने किसान धरने पर आकर किया किसानों का समर्थन।

गुरुग्राम। दिनांक 18.08.2021 – संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि आज किसान आंदोलन के 265 वें दिन गुरुग्राम के विभिन्न ट्रेड यूनियंस ने भारी संख्या में आकर किसान धरने पर किसानों का समर्थन किया।

धरने को संबोधित करते हुए चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि सरकार किसानों और मज़दूरों के शोषण के क़ानून बना रही है। उन्होने कहा के तीन काले क़ानून और 4 लेबर कोड से किसानों मज़दूरों का शोषण होगा।उन्होने कहा के 3 काले क़ानून और चार लेबर कोड किसान मज़दूर ग़रीब और आम आदमी के डैथ वारंट है।

धरने को संबोधित करते हुए ट्रेड काउंसिल के महासचिव अनिल पवार ने कहा कि सभी ट्रेड यूनियंस किसानों का पूर्ण समर्थन करती हैं। उन्होने कहा कि सरकार ने जो चार लेबर कोड बनाए हैं उनसे मज़दूरों का शोषण होगा।

उन्होने कहा कि आज मैनेजमेंट विभिन्न कंपनियों में छँटनी कर रही है,मज़दूरों का शोषण कर रही है और पूरी तनख़ाह नहीं दे रही है।उन्होने कहा कि कई कंपनियों के मज़दूर कई महीनों से सड़कों पर हैं लेकिन प्रशासन सुन नहीं रहा है।उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर मज़दूरों की बात नहीं सुनी जाएगी तो फिर बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

आज धरने पर शामिल होने वालों मे जयप्रकाश रेढू,बलवान सिंह दहिया, तारीफ़ सिंह गुलिया,तेजराम यादव,पंजाब सिंह,तनवीर अहमद,फूल कुमार,अनिल ढिल्लों,मनोज झाड़सा,नवनीत रोजखेड़ा,अमित पंवार,मनीष मक्कड़ तथा अन्य सैकड़ों व्यक्ति शामिल थे।

Previous post

यह गर्व की बात, थाईलेण्ड ने कोविड के संबंध में हरियाणा के अनुभवों की जानकारी हासिल की- स्वास्थ्य मंत्री

Next post

‘‘गरीब का दर्द वही देख, समझ व जान सकता है, जिसने गरीबी देखी हो’’- गृह मंत्री अनिल विज

You May Have Missed

error: Content is protected !!