पूर्व पुलिस महानिदेशक शील मधुर ने दिया हर-हर तिरंगा घर-घर तिरंगा का नारा

तिरंगे के सम्मान के प्रति देशवासियों को जागरूक करने के लिए तिरंगा सेना का किया गठन

गुरुग्राम, 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर सादर इंडिया मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व पुलिस महानिदेशक शील मधुर द्वारा गुरुग्राम के डीडीआर परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार महेश बंसल, ऋषि नारायण आचार्य, एस आर जून, डॉ पवन जून शमशेर सिंह डागर एसएन सिद्धू अशोक टोकस, ओम प्रकाश सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

इस अवसर पर ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित देश प्रेमियों को संबोधित करते हुए शील मधुर ने कहा कि हमें तिरंगे की भावना को अपने जीवन में साकार करना चाहिए। तिरंगे के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह तिरंगा हमें इस बात का अहसास करवाता है कि हम एक स्वतंत्र देश के नागरिक नागरिक हैं। यह तिरंगा हम भारतवासियों के आन बान और शान का प्रतीक है।

उन्होंने तिरंगे के तीन विभिन्न रंगों और उसमें बने चक्र के संबंध में विस्तार पूर्वक व्याख्या करते हुए बताया कि संविधान समिति द्वारा 22 जुलाई 1947 को इसके प्रारूप को स्वीकृति प्रदान की गई थी। इस प्रकार से भारतीय तिरंगे का जन्मदिवस 22 जुलाई 1947 है। उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति महोदय सहित प्रधानमंत्री और देश के समस्त सांसदों से अनुरोध किया है कि वह 22 जुलाई को राष्ट्रीय ध्वज दिवस घोषित करते हुए यह सुनिश्चित करें कि  अगले वर्ष से यह राष्ट्रीय पर्व संपूर्ण देश में धूमधाम से मनाया जाए।

इस अवसर पर उन्होंने हर-हर तिरंगा घर-घर तिरंगा का नारा देते हुए देशवासियों का आवाहन किया कि वे हर घर में तिरंगा फहराने का कार्य करें।

शील मधुर ने बताया कि उन्होंने हर-हर तिरंगा था घर-घर तिरंगा के नारे को साकार करने के लिए तिरंगा सेना का गठन किया है जो देशवासियों को तिरंगे के सम्मान के प्रति जागरुक करने का कार्य करेगी। यही नहीं यह तिरंगा सेना तिरंगे की भावना के अनुरूप राष्ट्र के निर्माण के लिए अर्थात खुशहाल भारत के निर्माण और हर हाथ को रोजगार योजना को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

You May Have Missed

error: Content is protected !!