चरखी दादरी जयवीर फोगाट

14 अगस्त,संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भिवानी दादरी के किसान मजदूरों की 15 अगस्त को होने वाली तिरंगा यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और किसान- मजदूर तिरंगा यात्रा को लेकर हजारों वाहनों के साथ हजारों का समूह विभिन्न शहर कस्बों के रास्तों से गुजरेगा। यह जानकारी सांगवान खाप 40 के सचिव नरसिंह सांगवान डीपीई ने कितलाना टोल पर धरने को सम्बोधित करते हुए दी है। उन्होंने कहा कि सिवानी, तोशाम, लोहारू से हजारों ट्रेक्टरों व मोटरसाईकलों के साथ तिरंगा यात्रा निकलेगी व जनसभाएं की जांएगी। वहीं दादरी, भिवानी व बाढ़ड़ा बवानी खेड़ा के किसान मजदूर तिरंगा यात्रा लेकर विभिन्न गांव व शहर के रास्तों से हजारों वाहनों के काफिले के साथ कितलाना टोल पर पहुंचेंगे। दादरी में फोगाट खाप व अन्य जन संगठन तिरंगा यात्रा की जोरदार तैयारियों में जुटे हुए हैं और रिकार्डतोड़ हाजिरी जुटाएंगे। 

वहीं लगातार दूसरे दिन भी सांगवान खाप 40 के प्रधान व दादरी के निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे स्वयं किसान तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे तथा यह शान्ति पूर्ण तरीके से होगी तथा सरकार को अवगत कराया जाएगा कि किसान मजदूर ही तिरंगें के असली वारिश हैं, जिनके पूर्वजों ने अपनी जान की कुर्बानी देकर हमेशा इसे उंचा रखा है और आज उनके बेटा बेटी सीमाओं पर दुशमनों के दांत खट्टे करके इसकी शान बढ़ा रहे हैं। जब तक उनका शोषण व लूट बंद नहीं होगी वे तिरंगे को सम्मान के साथ उंचा करते हुए अपना संघर्ष जारी रखेंगे तथा तीनों कृषि विरोधी काले कानूनों व बिजली बिल 2021 को रद्द करवाकर न्यूनतम समर्थन मूल्य की संवैधानिक गांरटी लेकर ही वर्तमान संघर्ष को मुकाम तक पहुंचाएंगे।

धरने के 233 वें दिन टोल कितलाना पर अध्यक्षता सांगवान खाप से नरसिंह सांगवान डीपीई, फोगाट खाप से धर्मबीर समसपुर स्योराण खाप से जगदीश हुई, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सज्जन कुमार सिंगला, युवा कल्याण संगठन के सुभाष यादव, बलबीर सिंह बजाड़, रणसिंह नीमड़ीवाली, महिला नेत्री कलावती धानक, सन्तरा डोहकी, सन्तोष देशवाल, सुशीला घनघस व गुड्डी धानक कितलाना ने संयुक्त रूप से की।

 इस अवसर पर सुरजभान सांगवान, आजाद सिंह अटेला, सुरेन्द्र कुब्जा नगर, कामरेड ओम प्रकाश, कप्तान रामफल डोहकी, जगदीश हुई, सुबेदार सतबीर सिंह, सुबेदार कंवरशेर चन्देनी, कमल सांगवान, रतन सिहं बडेसरा, राजबीर बोहरा, धर्मेन्द्र छ्पार, सुखदेव पालवास, सत्यवान कालूवाला, बबलू मानकावास, समुन्द्र सिंह धायल व बलजीत मानकावास शामिल थे।