कितलाना टोल धरने के 232वें दिन तिरंगा यात्रा के लेकर मंथन

चरखी दादरी जयवीर फोगाट

13 अगस्त,  संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कितलाना टोल के 232वें दिन धरने को सम्बोधित करते हुए सांगवान खाप 40 के प्रधान व दादरी से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने आरोप लगाया कि आज देश व प्रदेश की भाजपा सरकारें आम आदमी की समस्याएं हल करने तथा हर मोर्चे पर विफल हो गई हैं। केन्द्र सरकार ने संसद के वर्तमान सैशन में दो महत्वपूर्ण मुद्दों पैगासस स्पाईवेयर जिसके द्वारा विरोधियों, पत्रकारों, जजों व अपने मन्त्रियों की जासूसी करवाई जा रही है। सरकार ने जानबूझकर किसान आन्दोलन पर महत्वपूर्ण चर्चा नहीं होने दी तथा कारपोरेट के हित में बिना बहस व चर्चा के 20 कानून मिनटों में पास करवा दिए। सरकार लोकतन्त्र को समाप्त करने पर तुली है। विपक्षी सांसदों को बोलने नहीं दिया जा रहा है।

उन्होने कहा कि सरकार बढ़ती मंहगाई, भयंकर बेरोजगारी का समाधान निकालने में पूरी तरह असफल रही है। हरियाणा सरकार जो बिना पर्ची व बिना खर्ची के नौकरी देने का ढोल पीट रही थी वह आज स्वतन्त्र व निष्पक्ष भर्ती परीक्षा भी नहीं करवा पा रही है। परीक्षा आंसर की पहले ही लाखों रूपये में उजागर हो जाते हैं। प्रदेश के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ की जा रही है जो असहनीय है।

किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर शेर सिहं ने धरने पर कहा कि 15 अगस्त को किसान मजदूर बड़ी संख्या में शामिल होकर तिरंगा यात्रा निकालेंगे तथा भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करेंगे। युवा कल्याण संगठन के राज्य संरक्षक कमल प्रधान ने कहा कि हमें आन्दोलन के दौरान हर कीमत पर शान्ति व भाईचारा बनाए रखना होगा तभी सफलता मिलेगी।आज धरने के 232वें दिन की अध्यक्षता सांगवान खाप से नरसिंह सांगवान  डीपीई, फोगाट खाप से धर्मबीर समसपुर, स्योराण खाप से मास्टर कर्णसिंह हुई, किसान सभा से मास्टर शेर सिंह, बलबीर बजाड़, दिलबाग ढुल,मास्टर राज सिंह जताई, कमल प्रधान, महिला नेत्री कलावती, रतनी डोहकी व राजबाला कितलाना ने संयुक्त रूप से की। अध्यक्ष मंडल ने तिरंगा यात्रा को लेकर मंत्रणा की।

मंच का संचालन किसान सभा के कामरेड ओमप्रकाश ने किया। इस अवसर पर मास्टर ताराचन्द चरखी, सुरजभान झोझू, गंगाराम स्योराण,रणधीर घिकाड़ा, रणधीर कुंगड़, सुबेदार सतबीर सिंह, जयसिंह सिहाग डोहकी, प्रोफेसर जगविन्द्र सांगवान, गोविन्द शर्मा, संजय मानकावास, सुरेश प्रजापति, बुजनराम जांगड़ा, शब्बीर हुसैन, सुभाष यादव, चन्द्रभान चमार, रामनिवास खाती, सतीश सांगवान बिरही, सन्तोष देशवाल, सुखदेव पालवास व सुरेन्द्र कटारिया अजितपुर  इत्यादि शामिल थे।

error: Content is protected !!