गुरुग्राम – दिनांक 08 अगस्त 2021 को बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में शहीदों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल होने व शहीदों को सम्मान देने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जिला मीडिया प्रभारी अजीत यादव ने बताया की यात्रा में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष श्रीमती गार्गी कक्कड़ उपस्थित रहीं। उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पान्जली अर्पण कर यात्रा को प्रारंभ किया। जिला अध्यक्ष ने शहीदों को नमन करते हुए कहा की ये शहीद जवान ही तो हैं जिनकी वजह से आज पूरा भारत आजादी की राह पकड़े आगे बढ़ रहा है और हम सब भारतवासी आज चैन की सांस ले पा रहे हैं और देश में आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। अनेक शहीद जवान जिनके हाथ हमारे देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए उठे उनको मेरा कोटि-कोटि नमन।

बादशाहपुर विधानसभा की यात्रा के संयोजक क्षेत्र से प्रत्याशी रहे मनीष यादव ने कहा कि हम वीर शहीदों की बदौलत ही आज़ादी की सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को हमेशा याद किया जायेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की हरियाणा वो प्रदेश है। जिसमे देश की सेना में सर्वाधिक जवान दिए है। भारत दुनिया के एक मात्र देश है। जिसे माँ के नाम से जाना जाता है। और तिरंगा सम्मान में भारत माता की जय के नारे से प्रदेश गुज उठता है। हर भारतीय की आन तिरंगा है। हर भारतीय का मान तिरंगा है। हर भारतीय की शान तिरंगा है। हर भारतीय की जान तिरंगा है।

युवा अपनी मोटर साइकिलों पर तिरंगा लगाकर भारत माता के जयघोष लगाते हुए सम्मिलित हुए व अनेक किसान अपने ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए चले। वहीं अनेकों लोग अपनी गाड़ियों में तिरंगा लगाए साथ साथ चले। इस यात्रा से क्षेत्र का माहौल पूरी तरह देश भक्ति पूर्ण हो गया। इस यात्रा के दौरान बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अनेक शहीदों के स्मारकों पर जाकर उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धांजलि अर्पित की। यह यात्रा पालम विहार की रेजांगला चौक से शुभ आरंभ होकर उद्योग विहार, साइबर सिटी, नाथूपुर गांव, सिकंदरपुर, गोल्फ कोर्स रोड, होते हुए बादशाहपुर में इसका समापन हुआ।

यात्रा के दौरान
जिला महामंत्री मनीष गाड़ौली, महेश यादव कार्टरपुरी, सोनाली मित्रा, मनोज शर्मा, सुरेंद्र गहलोत, सोनिया यादव, रामबीर भाटी, कुलदीप यादव, उषा प्रियदर्शी, मुकेश शर्मा, सुनील यादव, अरुणी शुक्ला, रामनिवास यादव, दौलत राम गुर्जर, वीरेंद्र सरपंच दौलताबाद, विश्वदीप मल्होत्रा, रामचन्द्र भारद्वाज, वेदप्रकाश यादव, राजबीर मानेसर, सुरेश प्रधान, हंसराज सैनी, भरत यादव, महेश यादव, वीरेन्द्र यादव, सर्वप्रिय त्यागी(पिंटू), रणजीत सिंह, विदु कालड़ा, निधि मल्होत्रा, मीनाक्षी रंजन, विकास चोपड़ा, बेगराज यादव सहित सभी मण्डलों के पदाधिकारी व मोर्चाें के पदाधिकारी व आम जनमानस भारी संख्या में सम्मिलित रहे ।

error: Content is protected !!