उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की दादरी जिले को बड़ी सौगात

लघु सचिवालय भवन के निर्माण के लिए 72 करोड़ 7 लाख 53 हजार की राशि जारी
दादरी जिले से उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का विशेष लगाव, विकास कार्यों के लिए नहीं रहेंगी धन की कमी : नरेश द्वारका

चरखी दादरी जयवीर फोगाट

5 जुलाई,दादरी जिले से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का विशेष लगाव है। यह क्षेत्र जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला की कर्म भूमि रही है। इसीलिए दादरी के विकास को लेकर दुष्यंत चौटाला जी सदैव गंभीर रहते हैं। आज दादरी जिले को एक बड़ी सौगात मिली है। दादरी जिले के लघु सचिवालय के नए भवन के लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा राजस्व मंत्री दुष्यंत चौटाला ने 72 करोड 7 लाख 58 हजार रुपए की राशि जारी करवाई है। जल्द ही दादरी में लघु सचिवालय भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जिससे सभी प्रशासनिक सेवाएं एक छत के नीचे उपलब्ध होंगी और आम जनमानस को बड़ी सुविधा मिलेगी।

 लघु सचिवालय भवन निर्माण की घोषणा होने पर बाढड़ा विधायक नैना सिंह चौटाला के दादरी आवास पर जजपा जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका के नेतृत्व जजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर कर खुशी जताई तथा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार व्यक्त किया। नरेश द्वारका ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जिले के विकास को लेकर अनेक योजनाओं पर काम चल रहा है। जिससे सहज ही अंदाज लगाया जा सकता है कि मौजूदा सरकार विकास के दृष्टिकोण से दादरी जिले प्रदेश में अव्वल स्थान पर स्थापित होगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता धर्मराज फौगाट, दादरी हलकाध्यक्ष राजेश फौगाट, युवा अध्यक्ष रविंद्र सांगवान, सूरज बेनिवाल, सुनील सुहाग, धर्मेन्द्र घीकाडा, संजीव चरखी, अमित खातीवास, मोनु छिल्लर, सतेन्द्र दातौली, विनोद मौड़ी इत्यादी उपस्थित थे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!