जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ के नेतृत्व में आपातकाल पर एक संगोष्ठी का आयोजन

गुरुग्राम – दिनांक  27-6-2021 को भारतीय जनता पार्टी गुरुग्राम ने जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ के नेतृत्व में आपातकाल पर एक  संगोष्ठी का आयोजन किया। इसी कार्यक्रम में पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा मन की बात को बड़ी स्क्रीन पर गुरूग्राम भाजपा के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सुना व देखा।

जिला मीडिया प्रभारी अजीत यादव ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा रहे। उन्होंने आपातकाल में खुद पर बीती यातनाएं पर बताया कि आपातकाल में वो ग्यारह दिन पुलिस रिमांड पर रहे। रिमांड के दौरान उन्हें  तरह-तरह की यातनाओं से प्रताड़ित किया गया।शरीर का कोई अंग ऐसा नहीं था जहां चोटे ना आयी हो। सिगरेट से शरीर को जगह-जगह से दागा गया था काल कोठरी इतनी छोटी थी मैं सीधे लेट भी नहीं सकता था एक लाख छियालिस हजार कार्यकर्ताओं को जेल में डाला गया।

संगोष्ठी में 15 लोकतंत्र सेनानियों में श्री महावीर भारद्वाज, श्री विपिन सिंहल, श्री श्रीचंद गुप्ता, श्री आत्मप्रकाश नागपाल, श्री प्रमोद वशिष्ठ, श्री सोहनलाल गोगिया, श्री धर्म सिंह, श्री राजबीर सिंह, श्री कृष्ण मुखी, श्री मेधराज आर्य, श्री प्रेम प्रकाश, श्री जगराम गुप्ता, श्रीमती कमला देवी, श्रीमती लक्ष्मी देवी, श्रीमती सुशीला गुप्ता को शॉल व फल की टोकरी भेट करके सम्मानित किया गया।जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने कहा कि 1975 में जनता को उनके मौलिक अधिकारों से वंचित किए जाने का कोई औचित्य नहीं था लेकिन बेबुनियाद आंतरिक अशांति को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताकर आपातकाल लगा दिया गया वास्तव में अशांति यह थी कि देश की जनता भ्रष्ट नेताओं से ऊब चुकी थी और पूरे देश में न्यू इंडिया के लिए संगठित हो कर व्यवस्था  में आमूल बदलाव के लिए अपनी जोरदार आवाज उठाने लगे थे संयोगवश, उन्हीं दिनों इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने ‌भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री के चुनाव को अवैध घोषित करने का अपना ऐतिहासिक फैसला दिया था। कार्यक्रम के संयोजक पार्षद कुलदीप यादव रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सतप्रकाश जरावता, प्रदेश उपाध्यक्ष जी.एल शर्मा, प्रदेश सचिव समय सिंह,प्रदेश संयोजक पंचायती राज कल्याण सिंह,प्रदेश सह संयोजक स्थानीय निकाय अनिल यादव,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमल यादव,मनीष यादव,राष्ट्र दहिया, अनुराग बक्शी,मुकेश शर्मा,जिला महामंत्री मनीष गडोली, महेश यादव व जिले के सभी जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

You May Have Missed