जनता को कर्ज के दलदल में डुबो रही सरकार : सोमबीर सांगवान

कितलाना टोल पर 178वें दिन किसान :-मजदूरों का ऐलान – योग दिवस पर भाजपा- जजपा नेताओं को नहीं घुसने देंगे गांवों में।

चरखी दादरी जयवीर फोगाट

20 जून –  चाहे केंद्र की मोदी सरकार हो या हरियाणा की गठबंधन सरकार दोनों ही देश के किसान- मजदूरों को कर्ज के दलदल में डुबो रही हैं। यह बात दादरी से निर्दलीय विधायक और खाप सांगवान चालीस के प्रधान सोमबीर सांगवान ने कितलाना टोल पर चल रहे धरने को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इन सरकारों की जन विरोधी नीतियों को लेकर आम जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रोजगार के लिए युवा दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर मोदी सरकार को तीनों काले कानून रद्द करने होंगे।           

दादरी इंटक के जिला प्रधान सुशील धानक ने कहा कि कितलाना टोल से लेकर टिकरी बॉर्डर तक सर्व समाज किसान आंदोलन से साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कई बार किसान- मजदूरों के बीच खाई पैदा करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुई। उन्होंने कहा कि तीन काले कानून मजदूर वर्ग पर सीधी चोट करने वाले हैं और ये बात हम सब जान गए हैं। इसलिए इस आंदोलन को जनांदोलन बनाकर एकजुटता से इन कानूनों को रद्दी की टोकरी में डालने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।         

 सांगवान खाप के सचिव नरसिंह डीपीई ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देश अनुसार योग दिवस के अवसर पर 21 जून को बीजेपी और जजपा के नेताओं को गांवों में नहीं घुसने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार के नेता इस बहाने लोगों में जाना चाहते हैं ये किसान- मजदूरों को स्वीकार नहीं है।          

 संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कितलाना टोल पर चल रहे धरने के 178वें दिन  खाप सांगवान चालीस से कन्नी प्रधान सुरजभान सांगवान, श्योराण खाप पच्चीस के प्रधान बिजेंद्र बेरला, फौगाट खाप के प्रवक्ता शमशेर फौगाट, जाटू खाप के मास्टर राजसिंह, ओमप्रकाश दलाल, सुभाष यादव, रामप्यारी, सुलोचना, प्रेमदेवी शर्मा, निम्बो देवी ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि बार बार कहने के बाद भी गठबंधन सरकार ने अपने बड़बोले मंत्रियों के बोल पर रोक नहीं लगाई है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं के कारण जनता में गुस्सा बढ़ता जा रहा है वो किसी भी रूप में सामने आ सकता है।           

धरने का मंच संचालन रणधीर घिकाड़ा ने किया। इस अवसर पर मास्टर ताराचंद चरखी, सुरेंद्र कुब्जानगर, रणधीर कुंगड़, राजू मान, राजसिंह बिरही, मीरसिंह नीमड़ीवाली, राजकुमार हड़ौदी, अधिवक्ता खुशीराम सांगवान, सुरेन्द्र कटारिया, सत्यवान कालुवाला, लवली सरपंच, जगदीश हुई, महीपत डोहकी, सुरेश सांगवान, प्रेम सांगवान, अपूर्व यादव, सूबेदार सतबीर सिंह, सूबेदार जगबीर सिंह, पूर्व सरपंच समुन्द्र सिंह, राजबीर, ईश्वर हड़ौदी, प्रेम देवी, राजो कितलाना इत्यादि मौजूद थे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!