—-देवेन्द्र बबली के माफ़ी नहीं मांगने पर फोगाट उन्नीस ने दी आन्दोलन की चेतावनी।
—-खाप फोगाट उन्नीस ने विधायक बबली के खिलाफ खोला मोर्चा।

चरखी दादरी जयवीर फोगाट,

03 मई,खाप फोगाट के पदाधिकारियों की बैठक प्रधान बलवंत सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसान आंदोलन के बारे में विचार विमर्श करते हुए प्रधान बलवन्त सिंह फोगाट ने कहा कि टोहाना से जजपा विधायक देवेंद्र बबली ने जो किसानों के साथ व्यवहार किया है, किसानों को अपशब्द कहे हैं, गालियां दी हैं, वह बहुत ही निंदनीय है उसके लिए फौगाट खाप कड़ी आलोचना करती है। 

खाप के पदाधिकारियों ने कहा कि जजपा विधायक देवेंद्र बबली अपने शब्दों को वापस लेते हुए किसानों से माफी मांगे। उन्होंने कहा कि किसान पिछले 6 महीने से अधिक समय से अपना आंदोलन शांतिपूर्वक तरीके से कर रहे हैं। बावजूद इसके गठबंधन सरकार के विधायक, वह सरकार के अन्य सहयोगी सदस्य बार बार सब्र का इम्तिहान ले रही है। 

फौगाट खाप हमेशा संयुक्त किसान मोर्चा के साथ खड़ी थी और भविष्य में भी उनका साथ देती रहेगी। उन्होंने सरकार से यह भी अपील की है कि टोहाना में जितने भी किसान भाईयो पर मुकद्मे दर्ज किये गए हैं उनको सरकार जल्दी से जल्दी वापस ले।

इस अवसर पर फौगाट खाप 19 के महासचिव सुरेश फोगाट, उप प्रधान धर्मपाल महराणा, प्रवक्ता शमशेर फोगाट, संरक्षक रामसिंह बलकरा, कानूनी सलाहकार एडवोकेट गिरेंद्र फोगाट, सीताराम फोगाट, नथुराम फोगाट, राजवीर टिकान कला, नरेंद्र फोगाट, सूबेदार सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे

error: Content is protected !!