-केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने फोन से ग्रामीणों को किया संबोधित
-शमशान घाट बनने के विरोध में तीन महीने से अधिक समय से धरनारत थे ग्रामीण

गुरुग्राम। वजीराबाद गांव में शमशान घाट के विरोध में तीन महीने से अधिक समय से चल रहा धरना आखिरकार समाप्त हो गया। शनिवार को गुडग़ांव के विधायक सुधीर सिंगला धरने पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सभी धर्मों के लिए शमशान घाट अब यहां की बजाय कहीं और बनेगा। विधायक सुधीर सिंगला और राव इंद्रजीत सिंह के पीए नरेश शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) का पत्र लेकर पहुंचे और ग्रामीणों को सौंपा। इस दौरान विधायक ने ग्रामीण बुजुर्गों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। साथ ही ग्रामीणों ने भी विधायक का स्वागत किया।

विधायक सुधीर सिंगला ने धरने पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वे धरनारत ग्रामीणों के बीच पहले भी आए थे। उन्होंने आश्वस्त किया था कि इस विषय पर सरकार से ठोस बातचीत करके यहां बन रहे शमशान घाट को शिफ्ट कराया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल से चार दौर की बात भी हुई। हर बात मुख्यमंत्री की ओर से इस पर सकारात्मक रुख अपनाया गया। अधिकारियों के साथ भी इस पर बातचीत हुई। हाल ही में गुरुग्राम में जीएमडीए की बैठक के बाद उनके साथ केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ङ्क्षसह, अधिकारियों से मुख्यमंत्री ने इस विषय पर मंत्रणा की। तब जाकर इस पर मुहर लगी कि शमशान घाट को यहां से शिफ्ट किया जाएगा। अब सरकार की ओर से इस बाबत पत्र भी जारी कर दिया गया है। विधायक सुधीर सिंगला ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि अब यहां से शिफ्ट होकर यह शमशान घाट सेक्टर-33/72ए की जमीन पर बनाए जाने पर विचार किया गया है। वहां पर बोर्ड भी लगा दिया गया है, ताकि लोगों की आपत्ति अगर आती है तो उस पर भी विचार हो।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मोबाइल फोन के जरिये ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीणों की मांग को सरकार ने माना है। अब यहां से शमशान घाट नहीं बनेगा। इसलिए ग्रामीण अब यह धरना समाप्त करके अपने काम-धंधों में लग जाए। विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि सरकार के लिए जनता सर्वोपरि है। जनहित में ही यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि वजीराबाद की समस्या को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बेहद ही बारीकी के साथ समझा और जाना। उन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री को ग्रामीणों की मांगों, यहां भविष्य में होने वाली समस्याओं को विस्तारपूर्वक रखा। अब इसके शिफ्ट होने का पूरा खाका तैयार हो चुका है। उन्होंने कोरोना महामारी के बीच ग्रामीणों को धरना समाप्त करने का अनुरोध किया। ग्रामीणों ने भी पत्र मिलने के बाद धरने को समाप्त करके मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत सिंह, विधायक  सुधीर सिंगला का धन्यवाद किया।

 इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रतिनिधि नरेश शर्मा, मेयर के पति अशोक आजाद, भाजपा युवा नेता एवं समाजसेवी अमित गोयल, शमशान घाट हटाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष पार्षद कुलदीप बोहरा, कर्मवीर यादव, धर्मवीर यादव, कालू, दीपचंद फौजी, मनीष यादव, नवीन यादव, सुनील नंबरदार, पार्षद कुलदीप यादव, पूर्व पार्षद अशोक यादव आदि मौजूद रहे।   

error: Content is protected !!