किसान आंदोलन का 143वां दिन | संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 111वां दिन |

गुरुग्राम। दिनांक17.04.2021 – किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 143वें दिन किसान,मज़दूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।

किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि आँधी बारिश और तूफ़ान के बावजूद किसानों के हौसले बुलंद हैं।उन्होंने बताया कि आँधी बारिश तूफ़ान से सभी धरनों पर लगे हुए किसानों के टेंट एवं झोपड़ियां उखड़ गई और किसानों को काफ़ी नुक़सान हुआ तथा काफ़ी परेशानियां झेलनी पड़ी लेकिन इसके बावजूद किसानों के हौसले बुलंद हैं।

उन्होंने कहा कि आज किसान आंदोलन को 143 दिन हो गए हैं इस दौरान सर्दी में 2 डिग्री तापमान था और आज 40 डिग्री से ज़्यादा तापमान है।उन्होने कहा कि इस दौरान आँधी बारिश तथा तूफ़ान भी आयी लेकिन किसान डटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने तीनों काले क़ानून ज़बरदस्ती जनता पर थोपे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार तीनों काले कानूनों को वापस नहीं ले लेती किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।

आज धरने पर बैठने वालों में जयप्रकाश रेहडू,बलवान सिंह दहिया,मनोज झाड़सा,लखपत जाँघू,अरुण शर्मा एडवोकेट,योगेन्द्र सिंह समसपुर,योगेश्वर दहिया,सतीश कुमार कादीपुर,पंजाब सिंह,फूल कुमार,ईश्वर सिंह पातली,राजबीर कटारिया,मनीष मक्कड़,मनजीत सिंह महलावत,आकाशदीप, धर्मवीर झाड़सा तथा अन्य व्यक्ति शामिल हुए।

error: Content is protected !!