विधायक नैना चौटाला ने जरूरतमंदों में वितरित करवाएं सहायता राशि के चैक

चरखी दादरी जयवीर फोगाट 

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर दादरी स्थित विधायक नैना सिंह चौटाला के कार्यालय पर जजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेन्द्र लितानी जी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ नेताओं द्वारा विधायक नैना सिंह चौटाला जी के निर्देश पर विधायक के निजी कोष से 40 गरीब व जरूरतमंद लोंगो को नगद राशि के चैक वितरित किए गए। जजपा कार्यकर्ताओं ने दादरी क्षेत्र में शिक्षा कि अलख जगाने वाले पुर्व सांसद रामकिशन गुप्ता जी को भी उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।                         

कार्यक्रम में उपस्थित लोंगो को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी राजेन्द्र लितानी ने कहा कि देश का विकास व उन्नति जातीय नहीं बल्कि भारतीयता के आधार पर ही हो सकती है। देश के नागरिक की पहचान उसकी जाति के आधार पर नहीं बल्कि भारतीयता के आधार पर होनी चाहिए क्योंकि देश के अंतिम व्यक्ति को सहयोग कर देश का चहुंमुखी विकास और देश को तरक्की की तरफ ले जाया जा सकता है।

लितानी ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर ने गरीबों और पिछड़ों के लिए संघर्ष किया। डा. भीमराव अंबेडकर ने कई वर्षो पूर्व गरीबी, बेरोजगारी, छुआछुत के खिलाफ शंखनाद किया और अपनी तीव्र बुद्धि कौशल से एक ऐसे संविधान की रचना की है जो हमें एक दूसरे को एकता व भाईचारे की भावना में पिरोए रखता है। उपस्थित कार्यकर्ताओं  को सम्बोधित करते हुए जजपा जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका ने कहा कि बाबा साहब ने हमेशा शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का संदेश दिया। क्योंकि शिक्षा ही हर व्यक्ति का सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने कहा बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।                   

इस अवसर पर महिला सैल की प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण, पुर्व विधायक कर्नल रघुवीर सिंह छिल्लर, संजीव मंदौला, राजेश सांगवान झोझू, राजेश फौगाट समसपुर, प्यारेलाल लांबा, अमर सिंह धानक, संजीव चरखी, भुप मांढी, ऋषिपाल उमरवास, रविंद्र चरखी, रामनिवास मिर्च, धर्मराज फौगाट ढाणी, मोहन रूदडौल, विष्णु वाल्मिकी, दिनेश वाल्मिकी, राजबीर दगडौली, अजय शर्मा माई, संदीप सिरसली, सुनील चांदवास, मा. राजेश कोल्हावास, अशोक सिहाग, ईश्वर फतेहगढ, हरीसिंह साहुवास, सतेन्द्र दातौली, राजेश रूदडौल, रामपाल बेरला, लीला आदमपुर, सुरेन्द्र यादव, रामु डीपी, धर्मबीर कारीमोद, संजय जगरामबास, जयभगवान उमरवास, जयभगवान लाड़, बलवान जीतपुरा, सतनारायण दगडौली, सुरजभान कलियाणा, मांगे राम हडौदा, सतबीर अख्त्यारपुरा, सुरेश लोहरवाड़ा इत्यादि विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!