ऊर्वा के चुनाव में बने धर्मसागर प्रधान, प्रमोद शर्मा महासचिव

गुडग़ांव, 12 अप्रैल (अशोक): शहर के सबसे पुराने सैक्टर 4/7 के करीब 1700 सदस्यों वाली संस्था अर्बन एस्टेट रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (ऊर्वा) का चुनाव गत दिवस सैक्टर के सामुदायिक केंद्र में कराया गया। संस्था का यह चुनाव 6 साल बाद संभव हो पाया है। इस चुनाव में उद्यमी व समाजसेवी धर्मसागर को अध्यक्ष, प्रमोद शर्मा को महासचिव चुना गया। एसके मानक उपाध्यक्ष, रमेश सिंगल कोषाध्यक्ष चुना गया। यज्ञदत्त शर्मा, आरके शर्मा, सतपाल दहिया, आरके गोयल तथा धीरज सेठी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।

धर्मसागर को 980 वोट मिले, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए एसके मानक को 896 वोट, महासचिव प्रमोद शर्मा को 1050 वोट, कोषाध्यक्ष रमेश सिंगल को 1036 वोट मिले। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में यज्ञदत्त शर्मा को सबसे अधिक 1106, आरके शर्मा को 1008, सतपाल  दहिया को 938, आरके गोयल को 882 तथा धीरज सेठी को 1022 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद पर सुखबीर यादव निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने मे क्षेत्र के वीएस चौधरी, मनोज भारद्वाज, हरविंद्र कोहली, योगेश जोशी, रामलाल
ग्रोवर, एचसी चावला, सुन्दरदास अग्रवाल, राजेश अरोड़ा, वेद आर्य, नितिन शांडिल्य, विजय मल्होत्रा, शैलेंद्र शर्मा, विनोद शर्मा, रमन अग्रवाल,
सुरेंद्र शर्मा आदि का सहयोग रहा।

You May Have Missed

error: Content is protected !!