किसान आंदोलन का 134वां दिन | संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 102वां दिन |
किसान बाइक रैली को सफल बनाने के लिए धन्यवाद-संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम।

गुरुग्राम। दिनांक08.04.2021 – किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 134वें दिन किसान,मज़दूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।

किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह,आर एस राठी,गजे सिंह कबलाना तथा बीरू सरपंच ने संयुक्त बयान में किसान बाइक रैली को सफल बनाने के लिए सभी गुरुग्रामवासियों धन्यवाद किया।

धरने को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि किसान बाईक रैली में जिस तरह से समाज के हर वर्ग के युवा शामिल हुए हैं वह साबित करता है कि किसान आंदोलन अब जनांदोलन बन चुका है।उन्होंने कहा कि मई के प्रथम पखवाड़े में किसान संसद तक कूच करेंगे और इसमें लाखों के सामान शामिल होंगे।

धरने को संबोधित करते हुए बीरू सरपंच ने कहा कि सरकार आम चुनावों में व्यस्त है और आम आदमी की दिक्कतों से उसका कोई लेना देना नहीं है। उन्होने कहा कि लाखों किसान महीनों से सड़कों पर बैठे हैं लेकिन सरकार चुप है।उन्होने कहा कि सरकार संवेदनहीन हो गईहै।उन्होंने कहा कि जब तक सरकार तीनों काले क़ानून वापस नहीं ले लेती किसानों का आंदोलन चलता रहेगा।

आज धरने पर बैठने वालों में जयप्रकाश रेहडू,धर्मबीर प्रवाल,अनिल पंवार,डॉक्टर सारिका वर्मा,सनवीत कौर,नवनीत रोजखेडा,अरुण शर्मा एडवोकेट,ब्रह्म प्रकाश सहरावत एडवोकेट,परमवीर कटारिया एडवोकेट,जितेन्द्र कौशिक एडवोकेट,योगेंद्र सिंह समसपुर,मंजीत सिंह जैलदार,श्याम सिंह ठाकरान,पुरुषोत्तम ठाकरान,मनीष मक्कड़,हरि सिंह चौहान, तनवीर अहमद,महासिंह ठाकरान,बलवान सिंह दहिया,डॉक्टर धर्मबीर राठी,योगेश्वर दहिया,कमांडेंट सत्यवीर सिंह धौंचक,मनोज झाड़सा,फूल कुमार,मेवा सिंह,आर सी हुड्डा,पंजाब सिंह,मिरगया मुक़ाम,इन्द्रजीत सिंह,कमलजीत सिंह,सतवीर गुर्जर,धर्मवीर झाड़सा,अमित पंवार तथा अन्य व्यक्ति शामिल हुए।

error: Content is protected !!