कोरोना के बढ़ते मामलों : हांसी में उपमंडल विधिक सेवा समिति द्वारा चलाया जाएगा जागरुकता अभियान

हांसी, 06 अप्रैल।  मनमोहन शर्मा 

कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर हांसी में उपमंडल विधिक सेवा समिति द्वारा  जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। समिति की अध्यक्ष निशा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत नागरिकों को कोविड को लेकर विभिन्न शंकाओं के निवारण के लिए हैल्प डेस्क स्थापित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त पैनल अधिवक्ता विनोद कुमार को जागरूकता अभियान की विभिन्न गतिविधियों के संचालन हेतू नियुक्त किया गया है।

 उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान लोगों को मास्क और सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से कोरोना महामारी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में इस महामारी के खिलाफ हेल्थ प्रोटोकॉल की बारे में जनमानस को जागरूक करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी कड़ी में मत जा नजदीक, खुद को रखें ठीक, उन पर रहे आंख ढके ना जो मुंह और नाक के एक आदर्श वाक्य के साथ जागरूकता अभियान आरंभ किया गया है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!