रंगोत्सव होली पर मिट्टी का तिलक लगाकर धरने पर बैठे किसान।
किसान आंदोलन का 124वां दिन | संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 92वां दिन |

गुरुग्राम। दिनांक29.03.2021 – किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 124वें दिन किसान,मज़दूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।

किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह,आर एस राठी,गजे सिंह कबलाना तथा बीरू सरपंच ने संयुक्त बयान में बताया कि आज रंगोत्सव होली के दिन किसान खेतों से लाई गई मिट्टी का तिलक अपने माथों पर लगाकर धरने पर बैठे।

किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि किसानों का आंदोलन खेत खलिहान को बचाने की लड़ाई है।उन्होंने कहा कि सरकार तीन काले क़ानूनों से खेत खलिहान को पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रखना चाहती है।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी उस वक़्त भी कृषि क्षेत्र ने ही देश की अर्थव्यवस्था को सहारा दिया था।उन्होंने कहा कि उसके बावजूद सरकार किसानों की समस्याओं को हल करने की बजाय उनकी उपेक्षा कर रही है।

उन्होंने कहा कि किसान किसी भी क़ीमत पर खेत खलिहान को पूंजीपतियों के हाथ गिरवी नहीं रखने देंगे।उन्होंने कहा कि जब तक सरकार तीनों काले क़ानूनों को वापिस नहीं ले लेती किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।

आज धरने पर बैठने वालों में डॉक्टर धर्मबीर राठी,दलबीर सिंह मलिक,विंग कमांडर एम एस मलिक,बलवान सिंह दहिया,योगेश्वर दहिया,मनोज झाड़सा,मेवा सिंह, आर सी हुड्डा, राकेश दहिया,ईश्वर,आकाशदीप,पंजाब सिंह,रमेश दलाल,रिछपाल सिंह चौहान,इन्द्रजीत सिंह,मनीष मक्कड़,हरि सिंह चौहान,तनवीर अहमद,महासिंह ठकरान,कमलजीत सिंह,बिरेन्द्र सिंह कटारिया, दयानंद शर्मा,योगेश कुमार,सतवीर गुर्जर,मुकेश यादव,आकाश यादव, संजय कुमार सेन,धर्मवीर झाड़सा,ईश्वर सिंह पातली तथा अन्य व्यक्ति शामिल हुए।

error: Content is protected !!