26 मार्च को भारत बंद को लेकर खापों, संगठनों ने कसी कमर

स्वामी दयाल धाम पर विभिन्न खापों, किसान, व्यापारी, मजदूर और कर्मचारी संगठनों की हुई अहम बैठक

चरखी दादरी जयवीर फोगाट

 संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 मार्च को होने वाले भारत बंद को लेकर संगठनों ने तैयारी शुरू कर दी है। आज स्वामी दयाल धाम पर विभिन्न खापों, किसान, व्यापारी, मजदूर और कर्मचारी संगठनों की अहम बैठक सर्वजातीय खाप फौगाट 19 के प्रधान बलवंत नम्बरदार की अध्यक्षता में हुई जिसमें बंद को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। सबने विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि ये सबका सांझा संघर्ष है और सब मिलकर भारत बंद को पूर्ण कामयाब करेंगे।               

 भारत बंद के कार्यक्रम की चर्चा करते हुए बलवन्त नम्बरदार ने कहा कि इससे पहले जब संयुक्त किसान मोर्चा ने 3 घंटे रोड़ जाम करने और 4 घंटे का सांकेतिक रेल रोको कार्यक्रम घोषित किया था वो बेहद सफल रहा था। उन्होंने सभी संगठनों से 23 मार्च के भारत बंद को कामयाब करने का आह्वान करते हुए कहा कि वही एकजुटता फिर से दिखाने का मौका आया है।                 

व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की बदौलत ही बाजार में रौनक है। अगर खेती नहीं बचेगी तो बाजार कैसे बचे रहेंगे। उन्होंने कहा कि वो पूरी तरह से किसानों के साथ हैं और जल्दी ही एक बड़ी बैठक बुलाकर बंद को सफल बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि ये जनांदोलन है जिसकी कामयाबी पर ही सारा दारोमदार टिका है।               

इस अवसर धर्मपाल महराणा, सुरेश फौगाट, प्रभुराम गोदारा, बिजेंद्र बेरला, राजबीर शास्त्री, रणधीर घिकाड़ा, राजू मान, रविन्द्र गुप्ता, बलराम गुप्ता, नितिन जांघू, नंदलाल ठुकराल, राजकुमार जांगड़ा, सुनील जांगड़ा, सुदेश वर्मा, राहुल मराठा, राजकुमार कादयान, संजय मन्दोला, विनोद मोड़ी, कमलेश भैरवी, अजय छिकारा, गिरेन्द्र फौगाट, राजकुमार घिकाड़ा, जयवीर रावलधी, मुकेश शर्मा, सुनील पहलवान, राजकुमार हड़ौदी, सीताराम फौगाट इत्यादि ने अपने विचार रखे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!