किसान आंदोलन का 108वां दिन | संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 76वां दिन | मुंजाल शोवा यूनियन मानेसर से किसानों के हक़ में माँग का समर्थन।

गुरुग्राम। दिनांक13.03.2021 – किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 108वें दिन किसान,मज़दूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।

उन्होंने बताया कि आज मुंजाल शोवा यूनियन मानेसर की आम सभा में शामिल होकर किसानों के हक़ में समर्थन माँगा।

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तीनों काले कानूनों से आम आदमी ग़रीब आदमी व मज़दूरों पर महँगाई की मार पड़ेगी। उन्होने कहा कि काले कानूनों से मज़दूर वर्ग विशेष रुप से प्रभावित होगा।

उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन करके स्टॉक लिमिट हटाने से जमाखोरी को बढ़ावा मिलेगा।जमाखोरी से पूंजीपति अपने दामों पर खाद्य पदार्थों को बेचेंगे जिससे महँगाई बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल को निजीकरण,पेट्रोल,डीज़ल और घरेलू गैस की बढ़ी क़ीमतों के ख़िलाफ़ गुरुग्राम के रेलवे स्टेशन पर शांतिपूर्वक धरना प्रर्दशन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मुंजाल शोवा यूनियन मानेसर के अध्यक्ष कामरेड मनोज कुमार ने आश्वासन दिया है कि वो किसान आंदोलन में पूरा पूरा सहयोग करेंगे। इस अवसर पर राज्य महासचिव का o बेखोगिरी,का o अनिल पवार जिला महासचिव, का o मुरली कुमार वरिष्ट उप प्रधान, का o सतपाल नैन उपप्रधान, का o धर्मवीर शर्मा प्रधान jtekt यूनियन, काo नरेश कुमार प्रधान हेमा, का o मुकेश यादव napino ऑटो का 0 बलबीर कम्बोज, का 0 राजबहादुर, का o शिव कुमार, का o धर्मवीर सिंह आदि ने अपने विचार रखे और किसान आंदोलन में सहयोग का वायदा किया।

आज धरने पर बैठने वालों में डाक्टर धर्मवीर राठी,योगेश्वर दहिया,पंजाब सिंह,फूल कुमार, रमेश दलाल,विंग कमांडर एम एस मलिक,मनोज झाड़सा,मुकेश डागर,तेज राम यादव,मनीष मक्कड़,हरि सिंह चौहान,तनवीर अहमद,योगेन्द्र सिंह समसपुर,सतबीर सिंह नेहरा एडवोकेट,सतीश मराठा,अभय पुनिया,सतीश कुमार कादीपुर,विजय लाकड़ा,महासिंह ठकरान,आर सी हुड्डा,तारीफ़ सिंह,कृष्ण सिहाग,दयानंद शर्मा,योगेश कुमार, सतवीर गुर्जर,मुकेश यादव,आकाश यादव, संजय कुमार सेन, सुरेन्द्रसिंह,दीनबंधु दत्ता,राजेश गोस्वामी तथा अन्य व्यक्ति शामिल हुए।

error: Content is protected !!