सरकार काले कानूनों से मंडी व्यवस्था को ख़त्म करना चाहती है : संतोख सिंह

किसान आंदोलन का 105वां दिन |संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 73वां दिन |

गुरुग्राम।10.03.2021 – किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 105वें दिन किसान,मज़दूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।

किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह,राव कमलबीर सिंह,आर एस राठी,गजे सिंह कबलाना तथा बीरू सरपंच ने संयुक्त बयान में कहा कि सरकार काले कानूनों से मंडी व्यवस्था को ख़त्म करना चाहती है। मंडी से बाहर व्यापारियों और फर्मों को मंडी फीस और सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य चुकाए बिना कृषि उपज खरीदने की छूट इस क़ानून के तहत मिल गई है।

उन्होंने कहा कि प्राइवेट मंडियों से अर्थव्यवस्था पर पूरी तरह से पूंजीपतियों का क़ब्ज़ा हो जाएगा।उन्होंने कहा कि इससे महँगाई बढ़ेगी और आम जनता का जीवन दूभर हो जाएगा।

आज धरने पर बैठने वालों में ईश्वर सिंह पातली,मुकेश डागर,उषा सरोहा,भारती देवी,डाक्टर धर्मवीर राठी,योगेश्वर दहिया,जयप्रकाश रेहडू, नवनीत रोजखेडा,इन्द्रजीत सिंह,विजय यादव,पंजाब सिंह, फूल कुमार, रमेश दलाल,मनोज झाड़सा,अरुण शर्मा एडवोकेट,रघुबीर सिंह सैनी एडवोकेट,अभय पूनिया,तेज राम यादव,मनीष मक्कड़, एस एल प्रजापति,हरि सिंह चौहान,तनवीर अहमद,योगेन्द्र सिंह समसपुर,बलवान सिंह दहिया,विजय लाकड़ा,महासिंह ठकरान,आर सी हुड्डा, डॉक्टर सारिका वर्मा,तारीफ़ सिंह,कृष्ण सिहाग,उम्मेद सिंह महलावत,ईश्वर सिंह झाड़सा,दयानंद शर्मा,योगेश कुमार, सतवीर गुर्जर,मुकेश यादव,आकाश यादव, संजय कुमार,ईश्वर, रेन्द्रसिंह,नरेश चौहान, प्रवीन मलिक,नरेंद्र नयन तथा अन्य व्यक्ति शामिल हुए।

You May Have Missed

error: Content is protected !!