सरकार कर चुकी है संवेदनहीनता की हदें पार-चौधरी संतोख सिंह।

संयुक्त किसान मोर्चा आठ मार्च को मनाएगा महिला किसान दिवस।, महिलाएँ सँभालेंगी धरने की कमान।

गुरुग्राम। दिनांक07.03.2021 – किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 102वें दिन किसान,मज़दूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।उन्होंने बताया कि आज कर्मचारी संगठनों के सदस्यों ने धरने पर आकर समर्थन किया।

किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह एंव आर एस राठी ने संयुक्त बयान में बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आठ मार्च को धरना स्थल पर किसान महिला दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला किसान दिवस पर महिलाएँ ही धरने की कमान संभालेंगे तथा वो ही मंच का संचालन करेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार संवेदनहीनता की हदें पार कर चुकी है।किसान आंदोलन को सौ दिन से ज़्यादा हो चुके है।लाखों किसान दिल्ली के चारों तरफ़ सड़कों पर बैठे हुए हैं लेकिन सरकार किसानों से कोई संवाद नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि तीनों काले क़ानून जन विरोधी हैं। इनसे जमाखोरी तथा महँगाई बढ़ेगी और आम जनता पर महँगाई की मार पड़ेगी। उन्होंने कहा कि जब तक तीनों काले क़ानून वापस नहीं हो जात किसान आंदोलन जारी रहेगा।

आज धरने पर बैठने में जयप्रकाश रेहडू, नवनीत रोजखेडा,कॉमरेड सतबीर सिंह,अनिल पंवार,विजय यादव,पंजाब सिंह, फूल कुमार, रमेश दलाल,मनोज झाड़सा,अरुण शर्मा एडवोकेट,रघुबीर सिंह सैनी एडवोकेट,अभय पूनिया,तेज राम यादव,मनीष मक्कड़, हरि सिंह चौहान,तनवीर अहमद,योगेन्द्र सिंह समसपुर,बलवान सिंह दहिया,विजय लाकड़ा,महासिंह ठकरान,आर सी हुड्डा, डॉक्टर सारिका वर्मा,तारीफ़ सिंह,कृष्ण सिहाग,उम्मेद सिंह महलावत,ईश्वर सिंह झाड़सा,दयानंद शर्मा,योगेश कुमार, सतवीर गुर्जर,मुकेश यादव,आकाश यादव, संजय कुमार,अमित शर्मा, शुभम शर्मा, ईश्वर, सुरेन्द्रसिंह,नरेश चौहान,राजकुमार पटवारी, प्रवीन मलिक तथा सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।

You May Have Missed

error: Content is protected !!