किसान आंदोलन का 98वां दिन |                          
संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 66वां दिन |  

गुरुग्राम। दिनांक- 03.03.2021 – किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 98वें दिन किसान,मज़दूर,गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।

 किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह,राव कमलबीर सिंह,आर एस राठी,गजे सिंह कबलाना तथा बीरू सरपंच ने संयुक्त बयान में कहा कि जन विरोधी काले कानूनों के ख़िलाफ़ आंदोलन को तेज किया जाएगा।

 उन्होंने बताया कि छह मार्च को पूरे देश में काले कानूनों के ख़िलाफ़ किसान मज़दूर तथा ग़रीब आदमी हाथों पर काली पट्टी बाँधेंगे तथा अपने घरों पर काले झंडे लगाएंगे।उन्होंने बताया कि धरना स्थलों पर उस दिन काले झंडे लगाए जाएंगे।

उन्होने कहा कि दिल्ली के चारों तरफ़ केएमपी एवं केजीपी पर छह मार्च को नाकेबंदी की जाएगी तथा शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आठ मार्च को विश्व महिला दिवस पर किसान धरनों पर महिला किसान दिवस मनाया जाएगा तथा उस दिन धरनों की कमान महिलाएँ ही संभालेंगी।

उन्होंने कहा कि जब तक सरकार तीनों काले क़ानून वापस नहीं ले लेते किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।

आज धरने पर बैठने में ईश्वर सिंह पातली,जय सिंह पूनिया,माइकल सैनी,डॉक्टर सारिका वर्मा,मिर्गिया शर्मा,नवनीत रोजखेडा,पंजाब सिंह, फूल कुमार, रमेश दलाल,मनोज झाड़सा,अरुण शर्मा एडवोकेट,ब्रह्म प्रकाश शेहरावत एडवोकेट,सतीश मराठा,दलीप सिंह ठाकरान,महाबीर महरा छिल्लरकी,दिलावर सिंह,योगेन्द्र सिंह,आकाशदीप,मनीष मक्कड़, हरि सिंह चौहान,तनवीर अहमद,मुकेश डागर,सतबीर देशवाल,महिपाल सिंह यादव,रघुबीर सिंह सैनी एडवोकेट,राजबीर पंवार,बलकेश बाल,विजय लाकड़ा,धर्मबीर ठकरान,महासिंह ठकरान,विंग कमांडर एम एस मलिक,डॉक्टर धर्मबीर राठी,आर सी हुड्डा,नरेंद्रपाल किलहोड,योगेश्वर दहिया,दलबीर सिंह मलिक,आर के देशवाल,बीरेंद्र सिंह कटारिया,तारीफ़ सिंह,कृष्ण सिहाग सिहाग,उम्मेद सिंह महलावत,ईश्वर सिंह झाड़सा,रामकृष्ण,सतबीर सिंह,इंद्रजीत सिंह,दयानंद शर्मा,योगेश कुमार, सतवीर गुर्जर,मुकेश यादव,नरेंद्र गिल तथा सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।