अभियान हिफाजत का महिला कॉलेज, डी.ए.वी. स्कूल भौंडसी में आयोजन

अभियान हिफाजत-पोक्सो एक्ट के सम्बन्ध में किया जागरुक. आयोजन में महिलाओं, बच्चों व छात्राओं को किया जागरुक.
अभियान के लिए विशेष रुप से तैयार वैन आकर्षकता का केन्द्र

फतह सिंह उजाला

गुरूग्राम।   पुलिस महानिदेशक हरियाणा, पंचकूला के द्वारा मंगलवार को गुरुग्राम सहित अन्य चिन्हित कुल 10 जिलों में महिलाओं बच्चों सहित स्कूल-कॉलेजो में पढने वाली छात्राओं को एक विशेष अभियान  हिफाजत चलाकर पोक्सो अधिनियम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए जागरुकता अभियान चलाया गया।  पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार जिला गुरुग्राम में विशेष अभियान हिफाजत के तहत विभिन्न स्थानों पर महिलाओं बच्चों सहित स्कूल-कॉलेजो में पढने वाली छात्राओं को पोक्सो एक्ट के तहत जागरुक करने के आयोजन आयोजित किए , इनमें महिला कॉलेज सैक्टर-14, गुरुग्राम।’ (समय 11.00 बजे दिन में)
डी.ए.वी. स्कूल भौंडसी, गुरुग्राम।’ (समय 01.00 बजे दिन में) और साईबर हब, गुरुग्राम।’ (समय 04.30 बजे साँय) आयोजन किया गया।

इस विशेष अभियान हिफाजत को गुरुग्राम में एस.सी.पी.सी.आर. हरियाणा व गुरुग्राम पुलिस द्वारा संयुक्त रुप चलाया गया। इस अभियान के लिए विशेष रुप से तैयार की गई वैन उक्त निर्धारित स्थानों पर एस.सी.पी.सी.आर. हरियाणा व गुरुग्राम पुलिस की संयुक्त टीमें पहूंची व नुक्कङ नाटक, डोक्यूमेन्ट्री इत्यादि माध्यमों से महिलाओं, बच्चों व स्कूलध्कॉलेजों में पढने वाली छात्राओं को पोक्सो एक्ट के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए जागरुक किया गया।  विशेष रुप से तैयार की गई वैन का फ्लैग ऑफ किया गया व विशेष वैन समयानुसार उक्त आयोजनों पर पहुचीं जहां पर विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के बच्चों को पोक्सो एक्ट के बारे में विस्तारुपूर्वक जानकारियां देते हुए उन्हें जागरुक किया गया।

इस आयोजन में ए.डी.सी. गुरुग्राम श्री दीपक सहारण, पुलिस उपायुक्त, पश्चिम, गुरुग्राम, श्रीमती ऊषा कुण्डू, सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय व सहायक पुलिस आयुक्त महिला विरुध्द अपराध द्वारा हिस्सा लेते हुए महिलाओं, बच्चों व छात्राओं को पोक्सो एक्ट के बारे में विस्तार्वक जानकारी दी गई।  दीपक सहारण, पुलिस उपायुक्त, गुरुग्राम व श्रीमती ऊषा कुण्डू, ए.सी.पी. महिला विरुद्ध अपराध, गुरुग्राम ने विशेष अभियान “भ्प्थ्।श्रज्” के तहत आयोजित किए गए आयोजनों में दौरान वहां पर मौजूद महिलाओ, बच्चों व छात्राओं को बतलाया कि महिलाओं, बच्चों व छात्राओं को बताया कि यदि उनके साथ किसी प्रकार की यौन उत्पीङन, छेङछाङ या अभद्र व्यवहार किया जाता है या वो जाने अनजाने में यौन उत्पीङन की शिकार होती है तो उनके बचाव व न्याय के लिए कानून में कठिन नियम बनाए हुए है और इन कानूनों के साथ पुलिस 24Û7 आपकी सहायता के लिए तत्पर है। इन मामलो को सुलझाने के लिए पुलिस द्वारा महिला पुलिस कर्मियों को ही तैनात किया गया है, अतः आप निसंकोच होकर आप अपनी परेशानी पुलिस के साथ सांझा करें, ताकि आपके साथ अपराध करने वाले को नियमानुसार सजा दिलवाई जा सके। आप गुरुग्राम पुलिस को किसी भी माध्यम से सूचना देकर पुलिस सहायता प्राप्त कर सकते है। इस दौरान इन अपराधों में पुलिस की क्या भूमिका होती है वे किस प्रकार से पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकती है इत्यादि के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

इस आयोजन के दौरान गुरुग्राम पुलिस का विशेष दस्ता दूर्गा शक्ति भी मौजूद रही, जिनके द्वारा महिलाओं, छात्राओं व बच्चों को पुलिस की दुर्गा शक्ति मोबाईल ऐप को अपने मोबाईल में इन्सटॉल करने व उसके प्रयोग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। अभियान हिफाजत के आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, बच्चों व छात्राओं को उनके साथ होने वाले अपराधों के विरुद्ध जागरुक करते हुए तैयार करना था ताकि उनके साथ किसी प्रकार का अपराध घटित ना हो और वो सुरक्षित रहे और यदि जाने अनजाने में उसके साथ कोई अपराध होता भी है तो उनके निवारण के लिए कौन-कोनसे विशेष नियम व कानून बनाए गए है, जिनकी सहायता से वो उन अपराधों व अपराधियों के खिलाफ खङे होकर न्याय प्राप्त कर सकती है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!