सत्ता पूंजीपतियों के पास इसलिए पूंजीपतियों के लाभ के लिए क़ानून बनाए।
सरकार ने तिरंगे का अपमान करवाया।
आम आदमी के खाने को व्यापार बना दिया।
सत्ता की साजिशों पर किसानों के हौसले भारी-चौधरी संतोख सिंह

गुरुग्राम। दिनांक:31.01.2021 – संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह,राव कमलबीर सिंह,आर एस राठी,गजे सिंह कबलाना तथा बीरू सरपंच ने संयुक्त बयान में बताया कि आज भारतीय किसान यूनियन के हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने धरने पर आकर किसानों का समर्थन किया।

धरने को संबोधित करते हुए गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि आज सत्ता पूंजीपतियों के पास है इसलिए यह क़ानून पूंजीपतियों के लाभ के लिए बनाए गए हैं।उन्होंने कहा कि ये एग्रो बिज़नेस क़ानून है खेती के क़ानून नहीं। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार को खेती के क़ानून बनाने का अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि इन कानूनों से सरकार ने आम आदमी के खाने को बिज़नेस बना दिया है जिससे पूंजीपतियों को लाभ होगा।उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में देश के गिने चुनें पूंजीपतियों की आय कई गुना बढ़ गई है जबकि ग़रीब आदमी और ग़रीब हो गया है।

उन्होंने कहा कि तिरंगे का अपमान सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम है।उन्होंने कहा कि सरकार ने तिरंगे का अपमान साज़िश रच के करवाया है।

उन्होंने कहा कि किसी भी धरने पर स्थानीय लोगों ने कोई विरोध नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गुंडों द्वारा धरनो पर हमला करवाया है।

उन्होंने कहा कि इन कानूनों से मुनाफ़ाख़ोरी बढ़ेगी और आम जनता का जीना भारी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इन कानूनों से भुखमरी बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि यह किसान आंदोलन नहीं बल्कि जन आन्दोलन है।

चौधरी संतोख सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता षड्यंत्र रचकर किसानों के आंदोलन को तोड़ना चाहती है।उन्होंने कहा कि सरकार बेनक़ाब हो चुकी है।उन्होंने कहा कि सभी धरनों पर संख्या बल बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि सत्ता की साजिशों पर किसानों के हौसले भारी पड़ रहे हैं।

धरने को संबोधित करते हुए राव कमलबीर सिंह ने कहा कि सब एकजुट हो जाएं तो सरकार को झुकना पड़ेगा। धरने को संबोधित करते हुए आर एस राठी ने कहा कि और सरकार हठधर्मिता छोड़कर किसानों की बात सुनें और काले कानूनों को रद्द कर दे।

धरने को जितेंद्र धनखड़ बबला तथा जयप्रकाश रेहडू ने भी संबोधित किया।

धरने के बाद किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह के कार्यालय पर पत्रकार साथियों से वार्ता की।

धरने पर बैठने वालों में किसान नेता रामगोपाल जाट,नेहरा खाप के सत्यनारायण नेहरा,अटलवीर कटारिया,ऊषा सरोहा, प्रोफ़ेसर श्याम सिंह,के सुर 30मराठा,अरुणशर्माएडवोकेट,जय कटारिया एडवोकेट,राहुल भारद्वाज एडवोकेट,कश्यप शर्मा एडवोकेट,रविंदर माथुर, नवनीत रोज़, बलकेश बाल,अमित शर्मा,जयप्रकाश रेहडू,बलवान सिंह दहिया,वीरेंद्र कटारिया,डॉक्टर धर्मबीर राठी,रविंदर माथुर,अभय पूनिया,योगेश्वर दहिया,दलबीर सिंह मलिक,आर के देशवाल,मनोज शोराण,अमित पंवार,पूर्व पार्षद जसबीर ठाकरान,विजय यादव,हरि सिंह चौहान,मनीष मक्कड़,दिलबाग सिंह,परमिंदर कटारिया,बीरेंद्र सिंह कटारिया,तारीफ़ सिंह गुलिया,नरेन्द्र पाल किलहोड,डॉक्टर सारिका वर्मा,रेखा यादव तथा किसान,मज़दूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।

error: Content is protected !!