भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने अपने साथियों के साथ आकर किसानों का समर्थन किया।

गुरुग्राम,14-1 2020 – किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 50वें दिन किसान,मज़दूर,गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्तियों के साथ नरसिंहपुर गाँव के किसान धरने पर बैठे।

किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह तथा राव कमलबीर सिंह मिंटू ने संयुक्त बयान में बताया कि आज भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने अपने साथियों के साथ धरना स्थल पर आकर किसानों का समर्थन किया।उनके साथ हरियाणा प्रदेश के प्रभारी धर्मबीर परवाल,दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष हिमांशु बाल्मिकी तथा भारी संख्या में कार्यकर्ता धरने पर बैठे।
धरने को संबोधित करते हुए भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने कहा कि यह किसानों का आंदोलन अब जन आंदोलन बन चुका है। उन्होने कहा कि आंदोलन की अगुवाई किसान कर रहे हैं हम तो सिर्फ़ उनका सहयोग कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरकार ने आम आदमी की रोटी का बिज़नेस पूंजीपतियों के हाथों में सौंप दिया है।उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में भी भीम आर्मी के सभी कार्यकर्ता किसान आंदोलन का सहयोग करेंगे।

किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनायी गई कमेटी आम जनता के साथ छलावा है। उन्होने कहा कि कमेटी के सदस्य सरकार तथा पूंजीपतियों के पेरोकार हैं।उन्होंने कहा कि सरकार जनता को गुमराह करने वाले तरीक़ा छोड़कर काले कानूनों को रद्द करें।
धरने को संबोधित करते हुए राव कमलबीर सिंह मिंटू ने कहा कि जनता में काले कानूनों के ख़िलाफ़ रोष बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि जैसे जैसे जनता जागरूक हो रही है सरकार को क़ानून वापिस लेने पड़ेंगे।

धरने पर बैठने वालों में नवनीत रोज़,बलकेश बाल,गाँव नरसिंहपुर से डॉक्टर अशोक कुमार, छत्रपाल, गाँव मोहम्मदपुर से अजय पाल,भारतीय किसान यूनियन के डंमपी पहलवान,एडवोकेट राजेन्द्र गौतम,ट्रेड यूनियन काउंसिल के महासचिव अनिल पंवार,ऊषा सरोहा,विजय यादव,बार एसोसिएशन के पूर्व सेक्रेटरी अरुण शर्मा,माइकल सैनी,नरेश यादव एडवोकेट,युवा नेता परमिंदर कटारिया,अमित नेहरा,मुकेश डागर,पूर्व पार्षद जसबीर ठाकरान,विनोद भारद्वाज एडवोकेट,लिखी राम जदूवंशी, डॉक्टर सारिका वर्मा,देविका सिवाच,आशा सिंह,जयप्रकाश रेहडू,नरेंद्रपाल किलहोड,लखपत जांघू,राजकुमार राठी, उम्मेद सिंह महलावत,सुधीर कटारिया,अमित नेहरा,बलवान सिंह दहिया,वीरेंद्र कटारिया,अभय पूनिया, योगेश्वर दहिया,दलबीर सिंह मलिक,आर के देशवाल,मनोज शोराण,अमित पंवार, मनीष मक्कड़, हरि सिंह चौहान,दिलबाग सिंह,सुधीर कटारिया,बीरेंद्र सिंह कटारिया,तारीफ़ सिंह,डॉक्टर धर्मबीर राठी,कल्याण सिंह संधू,रणबीर कटारिया,सोनू ठाकरान तथा सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।

error: Content is protected !!