विधायक आफ़ताब अहमद व वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़े तेज बहादुर ने दिया किसानों को समर्थन।
   किसान आंदोलन का 49वां दिन |                      
संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 17वां दिन |

गुरुग्राम। दिनांक:13.01.2021 – किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 49वें दिन किसान,मज़दूर,गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्तियों के साथ मज़दूर यूनियन,विभिन्न ट्रेड यूनियन,तथा महिला संगठनों के प्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता किसान धरने पर बैठे।  

किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह तथा आर एस राठी ने संयुक्त बयान में बताया कि आज मज़दूर, कर्मचारी,महिला संगठनों ने भारी संख्या में धरना स्थल पर आकर किसानों का समर्थन किया।उन्होंने बताया कि आज पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार एवं नूँह से विधायक आफ़ताब अहमद तथा वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ख़िलाफ़ लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले तेज बहादुर ने धरना स्थल पर आकर किसानों का समर्थन किया।

विधायक आफ़ताब अहमद ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि काले क़ानून जन विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि इनसे आम जनता प्रभावित होगी।उन्होंने किसानों को हर संभव सहायता का विश्वास दिलाया।

तेज बहादुर ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने जान बूझकर पूंजीपतियों को लाभ पहुँचाने के लिए यह क़ानून बनाए हैं।

किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि आज जनता ने लोहड़ी पर्व पर काले कानूनों की प्रति फाड़ कर जलायी। उन्होंने कहा कि यह काले क़ानून जन विरोधी है सरकार को जनता की भावनाओं को समझकर इन कानूनों को रद्द कर देना चाहिए।

धरने को संबोधित करते हुए राव कमलबीर सिंह मिंटू ने कहा कि सभी समय निकालकर एक जुट होकर कार्य करें तो सरकार को हर हालात में काले क़ानून वापस लेने पड़ेंगे।

धरने पर बैठने वालों में नवनीत रोज़,बलकेश बाल,भीम आर्मी के धर्मबीर परवाल,कमल पहलवान गढ़ौली,कामरेड सतबीर सिंह,ट्रेड यूनियन काउंसिल के महासचिव अनिल पंवार,ऊषा सरोहा,स्वामी नित्यानंद सरस्वती,महताब अहमद,हरपाल सिंह धारीवाल,मीनू सिंह,जितेन्द्र राणा,विजय यादव,बार एसोसिएशन के पूर्व सेक्रेटरी अरुण शर्मा,माइकल सैनी,नरेश यादव एडवोकेट,युवा नेता परमिंदर कटारिया,अमित नेहरा,मुकेश डागर,पूर्व पार्षद जसबीर ठाकरान,विनोद भारद्वाज एडवोकेट,लिखी राम जदूवंशी,भारतीय किसान यूनियन के हरनेक सिंह मीमा,जसबीर सिंह खेरा ,सुरेन्द्रसिंह,राजेन्द्र सिंह राघव, निर्मल यादव, रेखा यादव,सतबीर सिंह नेहरा,मंजीत जैलदार, डॉक्टर सारिका वर्मा,देविका सिवाच,आशा सिंह,निहाल सिंह धारीवाल एडवोकेट,अशोक कुमार नरसिंगपुर,जयप्रकाश रेहडू,नरेंद्रपाल किलहोड,लखपत जांघू,राजकुमार राठी, उम्मेद सिंह महलावत,सुधीर कटारिया,अमित नेहरा,बलवान सिंह दहिया,वीरेंद्र कटारिया,अभय पूनिया, योगेश्वर दहिया,दलबीर सिंह मलिक,आर के देशवाल,मनोज शोराण,अमित पंवार, मनीष मक्कड़, हरि सिंह चौहान,दिलबाग सिंह,सुधीर कटारिया,बीरेंद्र सिंह कटारिया,तारीफ़ सिंह,डॉक्टर धर्मबीर राठी,कल्याण सिंह संधू,रणबीर कटारिया,सोनू ठाकरान तथा सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।

error: Content is protected !!