डी.एल.एड. प्रथम वर्ष-2019 (नियमित) परीक्षा में 11,534 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 5,380 उत्तीर्ण रहे
डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष-2018 (नियमित) परीक्षा में 15,551 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 10,184 उत्तीर्ण रहे

भिवानी/शशी/मुकेश

 हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2019 (प्रथम वर्ष नियमित), डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2018 (प्रथम वर्ष रि-अपीयर व द्वितीय वर्ष नियमित) एवं डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2017 (प्रथम व द्वितीय वर्ष रि-अपीयर) परीक्षाएं अक्तूबर-2020 का परीक्षा परिणाम आज घोषित किया जा रहा है। छात्र-अध्यापक अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वैबसाईट पर दिए गए लिंक से देख सकते हैं। इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष प्रो0. जगबीर सिंह ने बताया कि वार्षिक प्रणाली के तहत डी.एल.एड. प्रथम वर्ष-2019 (नियमित)परीक्षा में 11,534 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 5,380 उत्तीर्ण रहे एवं 6,154 छात्र-अध्यापकों की  रि-अपीयर आयी है, जिनकी पास प्रतिशतता 46.64 रही है। इस परीक्षा में 7,545 छात्र-अध्यापिकाओं में से 3,804 छात्र-अध्यापिका उत्तीर्ण हुई है, जिनकी पास प्रतिशतता 50.42 रही है तथा 3,989  छात्र-अध्यापकों में से 1,576 छात्र-अध्यापक उत्तीर्ण हुए हैं, जिनकी पास प्रतिशतता 39.51 रही है। उन्होंने आगे बताया कि इसी प्रकार डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष-2018(नियमित)परीक्षा में 15,551 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 10,184 उत्तीर्ण रहे एवं 5,367 छात्र-अध्यापकों की रि-अपीयर आयी है, जिनकी पास प्रतिशतता 65.49 रही है। इस परीक्षा में 10,185 छात्र-अध्यापिकाओं में से 7,232 छात्र-अध्यापिका उत्तीर्ण हुई है, जिनकी पास प्रतिशतता 71.01 रही है तथा 5,366 छात्र-अध्यापकों में से 2,952 छात्र-अध्यापक उत्तीर्ण हुए हैं, जिनकी पास प्रतिशतता 55.01 रही है। उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. प्रथम वर्ष-2018(रि-अपीयर) परीक्षा में 4,542 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 2,779 उत्तीर्ण रहे एवं 1,763 छात्र-अध्यापक फेल रहें, जिनकी पास प्रतिशतता 61.18 रही है। इस परीक्षा में 2,544 छात्र-अध्यापिकाओं में से 1,623 छात्र-अध्यापिका उत्तीर्ण रही है, जिनकी पास प्रतिशतता 63.80 रही है तथा 1,998 छात्र-अध्यापकों में से 1,156 छात्र-अध्यापक उत्तीर्ण हुए हैं, जिनकी पास प्रतिशतता 57.86 रही है।

बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि डी.एल.एड. प्रथम वर्ष-2017 (रि-अपीयर)परीक्षा में 1,028 छात्र- अध्यापक प्रविष्ट हुए जिनमें से 453 उत्तीर्ण रहे एवं 575 छात्र-अध्यापक नॉट फिट फॉर डिप्लोमा रहें, जिनकी पास प्रतिशतता 44.07 रही है। इस परीक्षा में 529 छात्र-अध्यापिकाओं में से 228 छात्र-अध्यापिका उत्तीर्ण हुई है, जिनकी पास प्रतिशतता 43.10 रही है तथा 499 छात्र-अध्यापकों में से 225 छात्र-अध्यापक उत्तीर्ण हुए हैं, जिनकी पास प्रतिशतता 45.09 रही है।

उन्होंने आगे बताया कि डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष-2017 (रि-अपीयर)परीक्षा में 1,528 छात्र- अध्यापक प्रविष्ट हुए जिनमें से 1,063 उत्तीर्ण रहे एवं 465 छात्र-अध्यापक नॉट फिट फॉर डिप्लोमा रहें, जिनकी पास प्रतिशतता 69.57 रही है। इस परीक्षा में 826 छात्र-अध्यापिकाओं में से 593 छात्र-अध्यापिका उत्तीर्ण हुई है, जिनकी पास प्रतिशतता 71.79 रही है तथा 702 छात्र-अध्यापकों में से 470 छात्र-अध्यापक उत्तीर्ण हुए हैं, जिनकी पास प्रतिशतता 66.95 रही है।

उन्होंने बताया कि परीक्षा की संस्थावार परिणाम शीट्स संस्थाओं की लॉगिन आईडी पर भेजी जाएगी तथा परीक्षा में रि-अपीयर/फेल रहे छात्र-अध्यापकों के आगामी परीक्षा हेतु आवेदन-पत्र भी सम्बन्धित संस्था की लॉगिन आईडी पर उपलब्ध पैनल के माध्यम से ऑनलाईन भरे जाएगें। इसके अतिरिक्त बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2020 लेवल-1, 2 व 3 के लिए 2,61,299 अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया गया था, जिसमें से लेवल-1 में 73,633 अभ्यर्थियों में से 66,883, लेवल-2 में 1,05,481 अभ्यर्थियों मे से 95,820 व लेवल-3 में 82,185 अभ्यर्थियों में से 75,103 अभ्यर्थी परीक्षा में प्रविष्ट हुए थे।