पंचकूला। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने सेक्टर 9 चंडीगढ़ कांग्रेस मुख्यालय में 136वां स्थापना दिवस मनाया गया।

उन्होंने ने कहा की कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर हम अपनी पार्टी के राष्टÑवाद व जनता के हितों के प्रति सच्ची सोच, जो सही मायने में राष्टÑवाद है का उल्लेख करें। कांग्रेस के लिए जनता के हित सर्वोपरि हैं, हमारी पार्टी ने हमेशा लोगों की भावनाओं के अनुरूप देश हित मे कार्य किए हैं, जो आज इस जनविरोधी भाजपा सरकार में कही नजर नहीं आता।

राष्टÑवाद सही मायने में लोगो की सुनवाई कर उनकी भावनाओं को समझना है, केवल प्रचार या दिखावा नही। पूर्व उप मुख्यमन्त्री चन्द्रमोहन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुऐ कहा कांग्रेस का आज 136 स्थापना दिवस है। 135 साल पहले बनीं इस पार्टी ने आजादी की लड़ाई से लेकर देश की सियासत में सबसे ज्यादा राज्य किया है। आजादी के बाद अधिकतम समय तक इस पार्टी की कमान गांधी परिवार के हाथ में रही है। महज 72 सदस्यों से स्थापित हुई इस पार्टी ने पूरे देश पर राज्य किया। यही नहीं, आजादी की लड़ाई में इस पार्टी का किस तरह का योगदान रहा, इसको देश भुला नहीं सकता है। आज ही के दिन 28 दिसंबर 1885 को महज 72 सदस्यों के साथ में कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई थी।

error: Content is protected !!