संयुक्त किसान मोर्चा गुरूग्राम ने किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों की आत्मिक शान्ति के लिए श्रद्वांजली सभा का आयोजन कर शहीद किसानो को उनके चित्र पर पुष्पांजली अर्पित करके श्रद्वांजली दी।

कार्यकर्म की अध्यक्षता सर्वजाति सर्वखाप झाड़सा 360 गांव के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ठाकरान ने की। श्रद्वांजली सभा को सम्बोधित करते हुए सयुंक्त किसान मोर्चा गुरूग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह, वरिष्ठ नेता राव कमलबीर सिंह, पार्षद आर.एस.राठी, पूर्व पार्षद गजे सिंह कबलाना, बीर सिंह सरपंच बजघेड़ा, सतबीर सिंह संधू, कल्याण सिंह सन्धू ने किसान शहीदों को श्रद्वा सुमन अर्पित करते किए एवं संयुक्त रूप से ब्यान दिया कि नए कृषि कानून जन विरोधी है तथा ये पूंजीपतियों को लाभ पहंुचाने के लिए बनाए गए है। नए कानूनों से जमाखोरी, मुनाफाखोरी तथा काला बजारी बढ़ेगी तथा बाजार पर पूरी तरह पुजीपतियों व बड़े व्यापारियों का कब्जा हो जाएगा।

उन्होने बताया कि आज आंदोलन का पच्चीसवाँँ दिन है तथा 27 से भी ज्यादा किसान इस आन्दोलन में कड़कती ठंड़ के कारण शहीद हो गए है। सभी ने एक सुर मे कहा कि आज कड़कती ठंड में लाखों किसान खुले आसमान के नीचे आंदोलन को मजबूर है। उन्होने संयुक्त मांग की कि सरकार हठधर्मिता छोड़कर तानों काले कानूनों को र६ करे। उन्होने कहा कि शहीद वीर किसानों ने किसानों, मजदूरो तथा गरीबों के अधिकारों के लिए अपना बलिदान दे दिया। उन्होने कहा कि देश उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा।

श्रद्वांजली सभा में शहीद किसान अमर रहे व शहीद किसानों का बलिदान याद रखेगा हिन्दुस्तान एवं जय जवान जय किसान के नारे गूंजे।  श्रद्वांजली सभा में उपस्थित किसानों, मजदूरों, विभिन्न सामाजिक  संगठनों, राजनैतिक दलों तथा गुरूग्राम के 36 बिरादरियों के प्रमुख व्यक्तियों ने सर्मथन करते हुए कहा कि वो किसानों के साथ खड़े है एवं किसानों का हर सम्भव सहयोग करेंगे। 

इस अवसर पर पन्डित विरेन्द्र सिंह ने विधिपूर्वक शान्ति पाठ किया तथा गायत्री मंत्र का मंत्रोच्चारण किया और शहीद किसानों की आत्मा की शान्ति के लिए सभी ने दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की। सभी उपस्थित व्यक्तियों ने शहीद किसानों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजली दी।

श्रद्वांजली सभा को पंजाब एवं हरियाणा बार काउन्सिल के सदस्य प्रवेश यादव, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सिंह दायमा, कामरेड सतबीर सिंह, शम्मी अहलावत, सुनीता सहरावत, उषा सरौहा, सरहौल 12 गांवों के अध्यक्ष जितेन्द्र यादव, अजीत घोड़ारोप घाटा, अनिल पंवार, स्वरूप सिंह ठाकरान, प्रो. श्याम सिंह आदि ने सम्बोधित किया।

इस अवसर पर शहीद किसानों को चौधरी कमल पहलवान नम्बरदार गाडौली, जे.एस. यादव, मनोज भारद्वाज, अरूण शर्मा एड़वोकेट, राहुल डागर उपप्रधान जिला बार एसोसिएशन गुरूग्राम, परमवीर कटारिया पूर्व सचिव बार एसोसिएशन गुरूग्राम, पूर्व पार्षद जसवीर ठाकरान, सुरेश कटारिया बसई, के.एल. यादव, अभय पुनिया, राजेन्द्र सिंह गुड़गांव गांव, डॉ बलवान दहिया, राजपाल शर्मा, राजेन्द्र सिंह सरौहा, जय सिंह हुडडा, एडवोकेट प्रेम सिंह सहरावत, संजय सेन झाड़सा, योगिन्द्र सिंह समसपुर, राजबीर सिंह पवांर, एडवोकेट विनोद कुमार भारद्वाज, स्वरूप सिंह थानेदार एक्स एसीपी., सुन्दर भाटी, नरेन्द्र पाल किल्होड़, रामनिवास ठाकरान,डॉ धर्मबीर राठी, दिनेश टाकुली, कुलदीप दहिया, रण सिंह फोगाट, ओम प्रकाश ठाकरान महासचिव सर छोटूराम संस्थान, विंग कमाण्डर एम.एस. मलिक, टी.एन. कौल, अशोक वर्मा एडवोकेट सहित उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने शहीद किसानों को नमन किया।  

error: Content is protected !!