चण्डीगढ़ /हरियाणा में किसान आंदोलन के चलते मंत्रिमंडल का विस्तार फिलहाल टाल दिया गया है। भाजपा हाईकमान ने फिलहाल बोर्ड एवं निगमों के नए चेयरमैन बनाने पर भी रोक लगा दी है। भाजपा की सहयोगी पार्टी जजपा ने सरकार पर मंत्रिमंडल के विस्तार तथा बोर्ड एवं निगमों में नए चेयरमैनों की नियुक्ति का खासा दबाव बना रखा था।

भाजपा हाईकमान ने प्रदेश सरकार को मंत्रिमंडल में बदलाव, विस्तार तथा चेयरमैनों की नई नियुक्तियों के लिए अभी कुछ समय इंतजार करने का संकेत दिया है। बताया जाता है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल को अभी माहौल ठीक होने तक इंतजार करने को कहा है।

error: Content is protected !!