गुरुग्राम जिले के गांव महचाना में हर गर्मियों में पानी की समस्या बनी रहती है। गांव की सीमा में सारा पानी खारा है। ओर गांव में सप्लाई होने वाला पानी पास के गांव खंडेवला से आता है। पाइपलाइन काफी पुरानी दबी हुई है। जो हर वर्ष गर्मियों में समस्या पैदा करती है। जिसकी वजह से गांव की महिलायें,वृद्ध व बच्चे हर वर्ष परेशान होकर सड़को पर उतरने को मजबूर रहते है।

इस समस्या से निजात पाने के लिए लगभग तीन वर्ष पूर्व पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा तिरपड़ी से महचाना के लिए नई पाइपलाइन दबाने का कार्य शुरू किया गया था। जो कि आधी पाइप डालने के बाद बीच में ही रुक गया। उस कार्य को पूरा कराने के लिए समय समय पर ग्रामीणों ने नेताओ व अधिकारयों के खूब चक्कर काटे। पर यह कार्य अभी तक अधूरा ही पड़ा है। गांव के ही अजयपाल व कुलदीप पिछले 3 वर्षों से ही CM विंडो पर कई बार शिकायत दे चुके है। पर हर बार शिकायत यह कह कर बंद कर दी जाती है कि कुछ महीनों में कार्य पूरा कर दिया जाएगा।

नीचे दिए गए नंबर से CM विंडो पर शिकायत दी गयी थी वो बंद कर दी गयी। इसपर मुख्यमंत्री कार्यालय से कोई मॉनिटरिंग नही होती।
CMOFF/N/2018/152403 , CMOFF/N/2019/073360, CMOFF/N/2019/073367 , CMOFF/N/2019/092400
अब यह शिकायत CMOFF/N/2020/084231 PHED गुरुग्राम के अधिकारियों के पास लंबित है।

इसके साथ ही गांव के युवा सोशल मीडिया के माध्यम से कई बार आवाज उठा चुके है। पर प्रसाशन व सरकार कुम्भकरण की नींद सोये है। व जनता परेशान है।

error: Content is protected !!