सैक्टर-10 स्थित यूरो इंटरनेशनल स्कूल वाली मुख्य सडक़ा निर्माण कार्य शुरू

–    लगभग एक करोड़ रूपए की लागत से नगर निगम गुरूग्राम द्वारा बनाई जा
     रही है कंक्रीट की सडक़

रूग्राम, 20 अक्तुबर। नगर निगम गुरूग्राम द्वारा सैक्टर-10 स्थित यूरो इंटरनेशनल स्कूल के साथ वाली मुख्य सडक़ के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। कंक्रीट से बनने वाली इस सडक़ पर लगभग एक करोड़ रूपए की लागत आएगी।

    सडक़ के निर्माण कार्य का शुभारंभ वार्ड-13 के निगम पार्षद ब्रह्म प्रकाश यादव द्वारा किया गया। इस सडक़ की जर्जर हालत को लेकर सैक्टर के नागरिक काफी परेशानियों का सामना कर रहे थे। इस मौके पर निगम पार्षद ने कहा कि नगर निगम गुरूग्राम नागरिकों को सडक़, सीवर, पानी, स्ट्रीट लाईट आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। सैक्टर-10 की इस मुख्य सडक़ की जर्जर हालत से सैक्टर तथा आसपास के लोगों को काफी परेशानियां हो रही थी। नगर निगम गुरूग्राम के आयुक्त विनय प्रताप ङ्क्षसह के निर्देश पर सडक़ का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसका निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

You May Have Missed