चंडीगढ़ ,26 सितंबर।नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा ने विभाग के मंत्री पर बार बार वादाखिलाफी करने और ठेके पर लगे जेई और 544 क्लर्को व कंप्यूटर आपरेटर को नौकरी से निकालने का आरोप लगाते हुए आंदोलन का ऐलान किया है।आज प्रेस के माध्यम से  आंदोलन की धोषणा करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि आंदोलन के प्रथम चरण में 5-6-7 अक्टूबर को सभी पालिका, परिषद व नगर निगमों पर क्रमिक अनशन किया जाएगा। इसके बाद 13-14-15 अक्टूबर को सरकार की वादाखिलाफी की जनता के बीच पोल खोलने के लिए जन अभियान चलाया जाएगा और हैंड बिल बांटें जाएंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन के अगले चरण में 27-28 अक्टूबर को 24 धंटे की भूख हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी सरकार व विभाग ने बार बार किए समझोते को लागू नही किया तो 8 नवम्बर को शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री अनिल विज के अंबाला आवास का घेराव किया जाएगा। राज्य कन्वैशन को संबोधित करते हुए सरकार कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने धोषित आंदोलन का पुरजोर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों, रोजगार,जनतांत्रिक अधिकारों,श्रम कानूनों, संविधान एवं संवैधानिक संस्थाओं को बचाने और पुरानी पेंशन बहाल करने,ठेका प्रथा समाप्त कर कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने,डीए, एलटीसी व नई भर्तियों पर लगाई गई रोक को हटाने की मांग को लेकर 29 सितंबर को प्रदेशभर में प्रर्दशन किए जाएंगे। 

 नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री अनिल विज से दो दौर की बातचीत हो चुकी है। मंत्री ने  कोविड 19 में मरने वाले कर्मचारियों को 50 लाख रुपए एक्स ग्रेसिया राशि देने,4 हजार रुपए जोखिम भत्ता देने सहित कई अन्य मांगों पर सहमति बनी थी। लेकिन उसको लागू नही किया गया। उन्होंने कहा कि विभाग नई भर्तियों की ज्वाइनिंग के बाद सालों से लगे जेई,क्लर्को व कंप्यूटर आपरेटर को नोकरी से निकाला जा रहा है। उन्होंने बताया की बार बार कहने के बावजूद सफाई कर्मचारियों व सीवरेज में लगे कर्मचारियों के अलावा तीसरे व चोथे दर्जे में लगे कर्मचारियों,डोर टू डोर व वर्क आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेका प्रथा से मुक्त नही किया जा रहा। विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली नीतियों को रोकने की बजाय निजीकरण व आऊटसोर्सिंग की नीतियों को तेजी से लागू किया जा रहा है। उन्होंने ठेका प्रथा से मुक्त हुए फायर ब्रिगेड व सफाई कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को भी जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 29 सितंबर को होने वाले प्रदर्शनों में भी पालिका कर बढ़-चढ़कर शामिल होने का आह्वान किया।

error: Content is protected !!