गुरुग्राम। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर मनाए जा रहे “सेवा सप्ताह” की कड़ी में “पर्यावरण संरक्षण” की मुहिम के अन्तर्गत आदर्श ब्राह्मण सभा ने भाजपाइयों के साथ भगवान परशुराम भवन प्रांगण में पौधारोपण किया।

पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा अर्जुन मंडल अध्यक्ष महेश वशिष्ठ, भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित शर्मा, आदर्श ब्राह्मण सभा के योगेश कौशिक, आरपी कौशिक, विजय भारद्वाज, भागीरथ भारद्वाज, बीएम कौशिक, प्रदीप शर्मा, राजेश शर्मा, बृजेश पाठक, राहुल भारद्वाज, अनिल अत्री, नरोत्तम वत्स, इशू बाल्मीकि, अनमोल भारद्वाज, सतीश चैंपियन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। योगेश कौशिक ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसमें विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की शामिल किया गया है। आमजन में सेवा भाव और राष्ट्र प्रेम के जज्बे को बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों से जोड़ा जाना अपने आपमें अनूठा है।

इन लोगों ने कहा कि हरियाणा भाजपा की ओर से प्रदेशभर में म्हारा हरियाणा – हरा भरा हरियाणा मुहिम चलाई जा रही है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है। सेवा सप्ताह के तहत पौधारोपण कार्यक्रम से इस मुहिम को और अधिक बल मिलेगा। योगेश कौशिक ने कहा कि संस्था हमेशा ही सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देती है। प्रधानमन्त्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा सप्ताह आयोजित करना आपने आप में अनोखा है। उन्होंने कर्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी पदाधिकारियों का आभार जताया।

error: Content is protected !!