विवेकानंद आरोग्य केन्द्र के दो वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम

गुरुग्राम। भारत विकास महाराणा प्रताप शाखा द्वारा संचालित विवेकानंद आरोग्य केंद्र सेक्टर-12 में संचालित के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आरोग्य केन्द्र के सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक विजय कुमार मुख्य अतिथि रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं नर सेवा नारायण सेवा की प्रतिमूर्ति स्वामी विवेकानन्द के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प चढ़ाकर किया गया। प्रांत प्रचारक विजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि विवेकानंद आरोग्य केन्द्र मानव सेवा की एक मिसाल बन रहा है। गुरुग्राम में ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा में अपनी पहचान बना चुका है। जब भी वे लोगों से मिलते हैं तो लोग बताते हैं कि इस आरोग्य केन्द्र के बारे में जरूर बताते हैं कि बहुत ही अच्छी सुविधाएं इतनी कम दरों में उपलब्ध हैं। यह प्रसन्नता देता है। परिषद् को जल्दी ही इसके और विस्तार के बारे में सोचना शुरू कर देना चाहिए। शाखा अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी ने बताया कि समाज के सहयोग से ही हम इस मुकाम पर पहुंचे है और आगे भी इसी तरह सहयोग मिलता रहेगा ऐसी अपेक्षा है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सेवा विनोद मित्तल ने कहा कि पूरा प्रयास रहेगा कि पैसे के अभाव में चिकित्सा से कोई भी जरूरत मंद वंचित न रहे।

कार्यक्रम में शाखा सचिव सुरेन्द्र गप्ता, जिला सचिव अनिल बंसल, अरुण अग्रवाल, मुकेश सिंघल, आरके गर्ग, आकाश सिंगला, रवि गर्ग, विभाग प्रचारक विकास, रेखा तिवारी, अर्शा गुप्ता, निशी सिंघल, डॉक्टर शिवम सेठी, मधु गुप्ता, आरके गर्ग आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!