हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के साथ बंद कमरे में मारपीट करने का मामला सामने आया है। अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका तंवर ने दिल्ली में अपने मामा-मामी पर बंद कमरे में मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। इस घटना के बाद अवंतिका तंवर वहीं धरने पर बैठ गई।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा की पत्नी बिमला देवी का निधन हो गया था। अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका तंवर पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा की नातिन हैं। इसलिए अंतिम दर्शन के लिए पहुंची थी।

इस दौरान अवंतिका तंवर ने आरोप लगाया कि उसके मामा-मामी ने अशोक तंवर के साथ बंद कमरे में मारपीट की है। इस घटना के बाद विरोध में वह वहीं पर धरने पर बैठ गई।

बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा की पत्नी विमला शर्मा का शुक्रवार देर रात्रि यहां मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे 93 वर्ष की थीं। विमला शर्मा को तबीयत खराब होने पर कुछ दिन पहले मेदांता में भर्ती कराया गया था।

error: Content is protected !!