अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर डीएलएसए गुरुग्राम की जागरूकता पहल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिले भर में कई संस्थानों में जागरूकता कैंप आयोजित

दिव्यांगजनों को निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई

गुरुग्राम, 3 दिसंबर— अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुरुग्राम द्वारा जिले में व्यापक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पैनल अधिवक्ताओं ने समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाते हुए कई संस्थानों व संगठनों में जागरूकता कैंप आयोजित किए।

इस श्रृंखला में दीपाश्रम चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन, रेड क्रॉस सोसाइटी, अर्थ सेवियर्स फाउंडेशन, विश्वास एनजीओ, तथा जिले के कई स्कूलों और कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कैंपों में प्रतिभागियों को दिव्यांगजनों से संबंधित अधिकारों, कानूनों, संरक्षण उपायों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

पैनल अधिवक्ताओं ने संयुक्त राष्ट्र के वर्ष 2025 के थीम “फ़ॉस्टरिंग डिसएबिलिटी-इन्क्लूसिव सोसाइटीज़ फ़ॉर एडवांसिंग सोशल प्रोग्रेस” के अनुरूप सभी को समावेशी समाज के निर्माण का संदेश दिया। साथ ही यह भी बताया गया कि दिव्यांगजन किस प्रकार अपनी आवश्यकता अनुसार निःशुल्क विधिक सहायता सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में बच्चों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी जिज्ञासाओं के समाधान हेतु पैनल अधिवक्ताओं से संवाद भी किया।

डीएलएसए गुरुग्राम द्वारा चलाया गया यह व्यापक जागरूकता अभियान समाज में दिव्यांगजनों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने, उनकी कानूनी जागरूकता बढ़ाने और न्याय एवं अधिकारों तक उनकी समान पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें