गुरुग्राम। भाजपा अर्जुन मण्डल के वार्ड नं:21 महर्षि दयानंद पार्क मॉडल टाऊन में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व:अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर अर्जुन मंडल अध्यक्ष महेश वशिष्ठ, निगरानी समिति के अध्यक्ष सुमेर सिंह तंवर ने अटल स्मृति त्रिवेणी लगाई। इस मौके पर सोमदत्त वशिष्ठ महामंत्री, ओंकार खुराना शक्तिकेन्द्र प्रमुख, महेंद्र मुनि, कविता यादव प्रधान रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, कैलाश कक्कड़, मधु, कृष्णा, वन्दना आहूजा, प्रेम मदान, दीपक यादव, ओमबीर चौधरी, वेद दुआ, परनेश्वरी दयाल भी मौजूद रहे।

महेश वशिष्ठ ने कहा कि अटल जी को याद करते हुए त्रिवेणी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि अटल जी की स्मृति में पौधा रोपण कार्यक्रम से म्हारा हरियाणा, हरा भरा हरियाणा को गति मिलेगी। हरियाणा भाजपा की ओर से प्रदेश भर में जो अभियान चलाया जा रहा है वह पर्यावरण संरक्षण के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर नई परम्परा शुरू की है। उन्होंने आमजन का भी अधिक से अधिक पौधारोपण का आह्वान किया।

error: Content is protected !!