पर्यावरण संरक्षण का संकल्प अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि : जीएल    

  गुरुग्राम। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर हरियाणा भाजपा भवन निर्माण समिति प्रमुख एवं वरिष्ठ नेता जीएल शर्मा की अगुआई में भाजपाइयों ने त्रिवेणी लगाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

जीएल शर्मा के साथ   अर्जुन मण्डल अध्यक्ष महेश वशिष्ठ,  शक्ति केंद्र प्रमुख अशोक सैन,  पवित्र वशिष्ठ, मनोज गर्ग,   अनमोल भारद्वाज,  बस्तीराम प्रजापति,  सूरज, जोगिंदर धनकड़,  रमेश गोला, दलबीर जतिन, मोहित,  रोहताश, मदन भाटिवाल सहित कई कार्यकर्ताओं ने अर्जुन मंडल के वार्ड 16 के लक्ष्मी बाज़ार के सामने त्रिवेणी रोप उसके संरक्षण का संकल्प लिया।

जीएल शर्मा ने कहा कि आज पर्यावरण को बचाना दुनिया की पहली जरूरत है। आज इंसान अपनी दूसरी जरूरतों की पूर्ति में तो लगा है, लेकिन पर्यावरण संरक्षण की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। समाज के हर व्यक्ति को पेड़ लगाने और उनके संरक्षण पर ध्यान देना होगा, तभी ये धरती आने वाली पीढ़ी के लिए स्वर्ग बन पाएगी। उन्होंने कहा कि  पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प ही अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ आमजन को अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं उनके रख रखाव का आह्वान किया।

error: Content is protected !!