हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और हरियाणा के युवाओं के दिलो की धड़कन आदरणीय दुष्यंत चौटाला जी के मार्गदर्शन से आज अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण की आधारशीला के उपलक्ष्य में गुरूग्राम में जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजीव नगर निवासी व जे.जे.पी. के कर्मठ कार्यकर्ता राजेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में भव्य एक क्विंटल का प्रसाद वितरण कार्यकर्म आयोजित किया।

गुरूग्राम के सैक्टर 12 स्थित महात्मा ज्योतिराव फुले चौक पर सुबह 12 बजे से ही कार्यकर्ता एकत्रित होने शुरू हो गए और जैसे जैसे आधारशीला का शुभ मुहुर्त 12.44 का समय नजदीक आने लगा, जे.जे.पी. के कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ता गया। सभी कार्यकर्ता एक ही नारा, एक ही नाम जय श्रीराम जय श्रीराम के उदघोष के साथ आसपास के वातावरण को भी भगवान राम के नाम से सुन्दर बना रहे थे। प्रसाद वितरण कार्यकर्म में पहुंचने पर नगर निगम गुरूग्राम के वार्ड नम्बर 8 के पार्षद दिनेेश सैनी, जननायक जनता पार्टी के अनुसुचित सैल के जिला उपाध्यक्ष नवीन डंूडाहेडा, राजीव नगर आरडब्लयूए के महासचिव बलजीत सैनी सहित गणमान्य अतिथियों को भगवान श्रीराम का स्मृति चिन्ह भेट कर उनको  राजेन्द्र कमार की ओर से सम्मानित किया गया।

वहां उपस्थित कार्यकर्तओं को सम्बोधित करते हुए राजेन्द्र कुमार ने कहा कि भगवान राम के मंदिर का निर्माण होना हर भारतीय के लिए गर्व की और उत्साह की बात है, हम सभी भारतीयों की आस्था भगवान राम में बसती है, जिसके लिए जे.जेपी.े का एक एक कार्यकर्त देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और तमाम उन लोगों को बधाई देता है, जिनका सहयोग भगवान राम के मंदिर को बनने में रहा है।

राजेन्द्र कुमार ने कहा कि जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के सभी जिलों में भगवान राम के भव्य मंदिर के आधारशीला कार्यकर्म के  शुभ अवसर पर प्रसाद वितरण कर अपनी खुशी सभी प्रदेश वासियों के साथ साझां की है।

राजेन्द्र कुमार नें कहा कि आज जिस प्रकार से गर्मी के मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है और बारिस शुरू हुई है, उससे कही ना कही यह सन्देश साफ जाता है कि  भगवान राम भारत वासियों पर अपनी कृपा बरसा रहे है। राजेन्द्र कुमार ने कहा कि अब भारत वासियों को उम्मीद बन गई  है कि जल्द ही कोरोना की महामारी से भी देश को छुटकारा मिलेने वाला है।

राजेन्द्र कुमार ने अंत में सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं और विशेष रूप से जननायक जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दलबीर धनखड़ व जननायक जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर जगदीश प्रेम नगर, मांगेलाल, नवलकिशोर शीतला कालोनी, वेद प्रकाश शर्मा राजीव नगर, बलराज, बब्ली, अजीत यादव, रमन यादव, सचिन कुमार, रूपेश कुमार, इन्द्राज सुखराली, नवीन कुमार, कन्हैयालाल दीक्षित सहित काफी संख्या में जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ता और समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे।   

error: Content is protected !!