– चेयरमैन जीएल शर्मा ने परिवार के साथ की भगवान राम की पूजा अर्चना

गुरुग्राम। जैसे ही अयोध्या में भगवान श्री राम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के लिए प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी पहुंचे, पूरे शहर में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई। लोगों ने अपने अपने तरीके से भूमिपूजन को उत्सव के रूप में निराले ढंग से मनाने की तैयारियां कर रखी थी।
इसी कड़ी में भाजपा हरियाणा के भवन निर्माण सीमित के अध्यक्ष एवं हरियाणा डेयरी सहकारी विकास प्रसंग के चेयरमैन जीएल शर्मा अपने निवास पर परिवार के साथ भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना कर इस उत्सव की खुशियां मनाई।
रामचरित मानस की चौपाइयों के साथ पूरे विधि विधान से भगवान श्रीराम की महाआरती की गई। इस दौरान परिवार ने मिलकर दिए भी जलाए। महाआरती के बाद आसपास प्रसाद का वितरण भी किया गया। जीएल शर्मा ने कहा कि यह हर भारतीय के लिए गौरव और उल्लास का क्षण है। यह भारतीय इतिहास के 500 बरसों सबसे महत्वपूर्ण दिन है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए देश ने पांच शताब्दियों का लंबा इंतजार किया है। भाजपा के लिए यह दिन और भी विशेष इसलिए है कि यह सपना भाजपा ने संजोया था। भाजपा के लाखों हजारों कार्यकर्ताओं ने अपना बलिदान देकर देश को यह गौरवशाली क्षण प्रदान किया है।
इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कर कमलों से राम मंदिर के लिए भूमि पूजन कर देशवासियों को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर की कल्पना केवल भाजपा ने ही की थी जिसे आज पूरा विश्व साकार होते देख रहा है। उन्होंने भाजपा नेतृत्व का आभार जताते हुए मंदिर निर्माण के लिए बलिदान देने वाले तमाम भक्तों और भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सरला शर्मा, ज्येष्ठ पुत्र अमित शर्मा, छोटे बेटे सुमित शर्मा सहित परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे