आर्यसमाज मन्दिर मॉडल टाउन गुरुग्राम में समारोह पूर्वक किया गया।जिसमें आचार्य भूपेन्द्र पाठक जी के मार्गदर्शन में 5 कुण्डीय यज्ञ में वेद की पवन ऋचाओं के साथ आहुतियां दी गयी।तदुपरांत आर्य जगत के प्रतिष्ठित भजनोपदेशक आ0 अंकित उपाध्याय ने श्रीराम जी के भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम को श्री राम मय कर दिया।

उपरोक्त जानकारी प्रदान करते हुये समाज के महामन्त्री डॉ अशोक शर्मा अक्स ने बताया कि आर्य समाज के प्रधान आ0 रामबीर शास्त्री,आर्य केंद्रीय सभा के महामन्त्री नरेन्द्र तनेजा,भाजपा नेता अशोक कुमार गुप्ता,आर्यवीर दल के नगर नायक राजेश आर्य,दिनेश आर्य,प्रिंसिपल सुभाष अदलखा,अमर अदलखा,दयानन्द जी,विशनदास चुटानी,रामलाल मदान,राजिंदर कथूरिया,रवि मेहता,राजकुमार चुघ,राम शर्मा,हरीश शर्मा,व रामसरूप मेहता की उपस्तिथि उल्लेखनीय रही।

राष्ट्र सेविका समिति की प्रान्त सह कार्यवाह श्रीमती प्रतिमा मनचन्दा अनेकों बहनों के साथ आयोजन में शामिल हुई।उप मुख्याध्यापिका श्रीमती पुष्पा गुलाटी के नेतृत्व में विद्यालय स्टाफ का सक्रिय योगदान प्रशंसनीय रहा।।आचार्य रामबीर शास्त्री जी ने 101 किलो लड्डू बंटवा कर व सभी का धन्यवाद कर सभी का आभार प्रगट किया।

error: Content is protected !!