–  एक परिवार – एक पौधा अभियान को मिलेगी गति 

 गुरुग्राम। भाजपा के वरिष्ठ नेता जीएल शर्मा ने कहा हरियाणा भाजपा की ओर से आरम्भ किया  गया म्हारा हरियाणा, हरा भरा हरियाणा अभियान पर्यावरण संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन अकेला ऐसा संगठन है जो सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों में समय समय पर अपनी अहम भूमिका निभाता है। आज समस्त मानव जाति ही नहीं इस सृष्टि पर विचरण करने वाले हर प्राणी, हर जीव जंतु के लिए पर्यावरण को बचाना बहुत जरूरी है। ऐसे समय में भाजपा की ओर से इस तरह का अभियान शुरू करना बहुत मायने रखता है।

उन्होंने कहा कि उनके पिछले जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने सुमित शर्मा एवं टीम की अगुआई में एक परिवार एक पौधा मुहिम शुरू की गई थी। इस मुहिम के तहत प्रत्येक परिवार को एक पौधा अवश्य लगाने के लिए प्रेरित किया गया था। टीम की ओर से गुरुग्राम शहर में अलग अलग स्थानों पर पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रम आयोजित कर लोगों के बीच पौधा वितरण किया गया था। तब से अभी तक उक्त अभियान बदस्तूर जारी है। हरियाणा भाजपा की ओर से चलाए जा रहे म्हारा हरियाणा हरा भरा हरियाणा अभियान के तहत इस मुहिम को तेज गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी की ओर से मिलने वाले दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हैं, यही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। निसंदेह इस अभियान को भी पार्टी कार्यकर्ता अपनी पूरी लगन व मेहनत से सफल बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण के असंतुलन के कारण अनेक विपदाएं हमारे सामने मुंह बाहे खड़ी है। इनसे पार केवल पर्यावरण के संतुलन को ठीक कर ही पाया जा सकता है। पर्यावरण संतुलन के लिए पेड़ लगाना बहुत जरूरी है। उन्होंने लोगों से इस अभियान का हिस्सा बनकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। उन्होंने म्हारा हरियाणा, हरा भरा हरियाणा अभियान के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व सहित प्रदेश स्तरीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल की अगुआई में प्रदेश सरकार भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दे रही है।

पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष माननीय ओमप्रकाश धनखड़ जी के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा का हर पदाधिकारी, कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के साथ प्रदेश के विकास में अपना सहयोग कर रहे हैं। जीएल शर्मा ने बताया कि उक्त अभियान 16 अगस्त को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पूण्यतिथि तक चलेग ।इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश में 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यकर्ताओं को पौधे लगाकर “सेल्फी विद ट्री” के नाम से सोशल मीडिया पर अपनी और अपने लगाए गए पौधे की फोटो को भी वायरल करना है।यह अभियान जिला, मंडल और फिर बूथ स्तर तक चलाया जाएगा।भाजपा के कार्यकर्ताओं को प्रत्येक मंडल पर 1500 पौधे और हर एक बूथ पर कम से कम 25 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।

error: Content is protected !!