भाजपा नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को भाजपा पंचकूला ने दी बधाई

पंचकूला 19 जुलाई: भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा रविवार को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ को हरियाणा में संगठन की कमान सौंपी गई है। भारतीय जनता पार्टी के राष्टÑीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी द्वारा हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश धनखड़ को नियुक्त करने पर भाजपा जिÞला पंचकुला ने बधाई दी। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि भाजपा के कर्मठ एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर मेरी और समस्त पंचकूला भाजपा परिवार की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा ओम प्रकाश धनखड़ की गिनती भाजपा के जमीन से जुड़े हुए वरिष्ठ और जुझारू कार्यकर्ताओं में होती है।

वह हरियाणा की खट्टर सरकार के पहले कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री रहे थे। वह बतौर सरकार में कृषि एवं पशुपालन विभाग संभाल रहे थे। इसके अलावा ओ पी धनखड़ दो बार 2011 से 2013 और 2013 से 2015 तक भारतीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके है। हमें पूर्ण विश्वास है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से लेकर किसान मोर्चा के राष्टÑीय अध्यक्ष पद का दायित्व सम्भाल चुके ऐसे कर्मठ एवं जुझारू नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ओम् प्रकाश धनखड के राजनीतिक अनुभव का लाभ पार्टी कार्यकर्ताओं को अवश्य मिलेगा और प्रदेश में भाजपा संगठनात्मक रूप से और ज़्यादा मजÞबूत होगी।

You May Have Missed

error: Content is protected !!