रमेश गोयत

पंचकूला, 20 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पार्टी संगठन व सरकार की मजबूती के लिए बेहतर सुझाव दें, ओर उन्हें क्रियान्वित करने में भरपूर सहयोग करें। इसी मंत्र के सहारे पार्टी आगे बढेंगीं और हर कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान के साथ तरक्की भी मिलेगी।

धनखड़ पार्टी के सैक्टर 2 स्थित कार्यालय में अभिनन्नदन समारोह में बोल रहे थे। उनके साथ केन्द्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व मंत्री कणदेव कम्बोज, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा सहित कई पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बरौदा का उपचुनाव पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से बड़ी आसानी से जीतेगें। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति शीघ्र ही की जाएगी। इसके लिए सभी औपचारिकताएं लगभग पूरी की जा चुकी है।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का जिला के कार्यकर्ताओं ने मेजर संदीप सांखला चैक से लगातार बडे जोश एवं उत्साह के साथ ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया। कड़ी धूप में कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए लम्बी लाईन में प्रेदश अध्यक्ष के स्वागत में खड़े हुए थे। कार्यकर्ताओं ने फूल, गुलदस्तों के साथ खुशी का इजहार किया। इसके साथ भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनकी खुशी में लडडू बांटे। इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने वाला था।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जिसमें साधारण परिवार का कार्यकर्ता बिना किसी साधनों के भी किसी भी उच्च पद पर आसानी से जा सकता है। इसके लिए उन्होंने भारत के राष्टÑपति रामनाथ कोविन्द, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि बिना मांगे ही केन्द्रीय नेतृत्व ने उन्हें सम्मान से नवाजा है उसके वे देश के गृहमंत्री व राष्टÑीय अध्यक्ष का तहदिल से उनका आभार व्यक्त करते है।

धनखड़ ने कहा कि भाजपा में बिना मांगे ही दायित्व सौंपा जाता है। इससे पहले उन्हें महामंत्री व सचिव की भी जिम्मेवारी बखुबी निभा चुके है। उन्होंने भारतीय किसान मोर्चा के राष्टÑीय अध्यक्ष व हरियाणा के कृषि मंत्री के तौर पर भी कार्य किया है। इस तरह की जिम्मेवारी पार्टी में बहुत बडी बात है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते पार्टी ने संयम के साथ मास्क, सेनीटाईजर, इम्युनिटी बुस्ट लेने के उपाय के साथ कार्य किया है। इसलिए देश में कोरोना पोजिटीव की संख्या को बढने नही देंगें और इसे सजगता के साथ सीमित रखने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पीजीआई में कोरोना वैक्सीन की प्रक्रिया चल रही है, इसमें सफलता अवश्य मिलेगी। इस अवसर पर लीगल सैल के पदाधिकारी धूमन सिंह किरमच, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, महामंत्री हरेन्द्र मलिक, प्रदेश मीडिया सैंटर प्रमुख, वीरेन्द्र गर्ग, मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!